बलौदा बाजार में नशे के विवाद में चाकू मारकर हत्या:मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बलौदा बाजार में नशे के विवाद में चाकू मारकर हत्या:मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बलौदा बाजार जिले में नशे में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना 10 जनवरी की है। जहां ग्राम गदहीडीह में 4 आरोपियों ने मिलकर 1 युवक को इतना मारा की उसकी जान चली गई। मामला लवन थाना क्षेत्र का है। मामले में पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी समेत उसे फरार होने में मदद करने वाले तीन अन्य शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा नशा करने को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया पुलिस के अनुसार, यह घटना ग्राम गदहीडीह में हुई। 10 जनवरी को गदहीडीह निवासी धनऊ राम ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र चुम्पेश्वर ध्रुव को कुछ लोगों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। चुम्पेश्वर को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लवन थाने में हत्या और हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। के लवन थाना क्षेत्र नशा करने को लेकर हुआ था विवाद प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों और मृतक के बीच नशा करने को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गया, जिसके दौरान आरोपी राहुल वर्मा ने चुम्पेश्वर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद राहुल वर्मा मौके से फरार हो गया था। एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राहुल वर्मा (18 वर्ष) को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही, उसे छिपाने और भागने में मदद करने के आरोप में दुलेश्वर प्रसाद निषाद उर्फ विजय (21 वर्ष), अमन कुमार चौहान (18 वर्ष) और थानेश्वर वर्मा उर्फ छोटे गुड्डू (22 वर्ष) को भी हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों ने अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले भी दो आरोपियों, जिनमें एक नाबालिग शामिल था, को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *