कटिहार नगर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर चालीसा हटिया के समीप वार्ड नंबर 34 में एक बंद घर में चोरी की घटना हुई है। चोरों ने बीती रात इस वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के तीन कमरों का ताला तोड़कर कैश सहित कई कीमती सामान चुरा लिए। जिस घर में चोरी हुई, वहां एक बुजुर्ग महिला अकेली रहती हैं। घटना के समय वह किसी कारणवश घर से बाहर थीं। चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाया। पोते ने पुलिस को किया सुचित बुजुर्ग महिला के पोते रिंकू शर्मा को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रिंकू शर्मा ने बताया कि यह उनकी दादी का मकान है। उनकी दादी अपनी बेटी के घर नेपाल गई हुई हैं और घर पिछले एक महीने से बंद था। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर घर में प्रवेश किया। पुलिस लोगों से कर रही पूछताछ उन्होंने बताया कि फिलहाल एक इन्वर्टर और बैटरी गायब है। इसके अलावा और भी सामान गायब होने की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरी गए सामान की सूची तैयार की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कटिहार नगर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर चालीसा हटिया के समीप वार्ड नंबर 34 में एक बंद घर में चोरी की घटना हुई है। चोरों ने बीती रात इस वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के तीन कमरों का ताला तोड़कर कैश सहित कई कीमती सामान चुरा लिए। जिस घर में चोरी हुई, वहां एक बुजुर्ग महिला अकेली रहती हैं। घटना के समय वह किसी कारणवश घर से बाहर थीं। चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाया। पोते ने पुलिस को किया सुचित बुजुर्ग महिला के पोते रिंकू शर्मा को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रिंकू शर्मा ने बताया कि यह उनकी दादी का मकान है। उनकी दादी अपनी बेटी के घर नेपाल गई हुई हैं और घर पिछले एक महीने से बंद था। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर घर में प्रवेश किया। पुलिस लोगों से कर रही पूछताछ उन्होंने बताया कि फिलहाल एक इन्वर्टर और बैटरी गायब है। इसके अलावा और भी सामान गायब होने की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरी गए सामान की सूची तैयार की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।


