पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में आज सीनेट की बैठक होगी। बैठक में बजट पास किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित सीनेट सदस्य अपने-अपने मुद्दे, यूनिवर्सिटी की समस्या को उठाएंगे। इसके अलावा यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेजों से जुड़े विकास कार्यों पर भी फैसले लिए जाएंगे। असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रमोशन, अनुकंपा पर नियुक्ति समेत एकेडमिक काउंसिल और सिंडिकेट की बैठक के सभी प्रस्तावकों को स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। सिंडिकेट की बैठक में 800 करोड़ का बजट हुआ था पास इससे पहले पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को सिंडिकेट की बैठक हुई थी। बैठक में लगभग 800 करोड़ का बजट पास किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) के तहत बीए, बीएड, बीएससी बीएड और बीकॉम बीएड के सिलेबस को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके आधार पर अब यूनिवर्सिटी के अंतर्गत मान्यता प्राप्त बीएड कॉलेज चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स को एनसीटीई से मान्यता के बाद शुरू कर सकेंगे। सिंडिकेट की बैठक में नए पीजी विभागों के गठन पर मुहर यूनिवर्सिटी में जिन विषयों में नामांकन लिया जा रहा है, लेकिन पीजी विभाग अस्तित्व में नहीं हैं, वहां नए पीजी विभागों के गठन पर मुहर लग गई। जिन अंगीभूत कॉलेजों की ओर से नए कोर्स और पीजी विभाग खोलने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ था। इन कॉलेजों में नए कोर्स और पीजी खोलने की मंजूरी सिंडिकेट की बैठक में प्रदान की गई थी। 21वीं एएनटीपीसी बैठक के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में आज सीनेट की बैठक होगी। बैठक में बजट पास किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित सीनेट सदस्य अपने-अपने मुद्दे, यूनिवर्सिटी की समस्या को उठाएंगे। इसके अलावा यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेजों से जुड़े विकास कार्यों पर भी फैसले लिए जाएंगे। असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रमोशन, अनुकंपा पर नियुक्ति समेत एकेडमिक काउंसिल और सिंडिकेट की बैठक के सभी प्रस्तावकों को स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। सिंडिकेट की बैठक में 800 करोड़ का बजट हुआ था पास इससे पहले पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को सिंडिकेट की बैठक हुई थी। बैठक में लगभग 800 करोड़ का बजट पास किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) के तहत बीए, बीएड, बीएससी बीएड और बीकॉम बीएड के सिलेबस को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके आधार पर अब यूनिवर्सिटी के अंतर्गत मान्यता प्राप्त बीएड कॉलेज चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स को एनसीटीई से मान्यता के बाद शुरू कर सकेंगे। सिंडिकेट की बैठक में नए पीजी विभागों के गठन पर मुहर यूनिवर्सिटी में जिन विषयों में नामांकन लिया जा रहा है, लेकिन पीजी विभाग अस्तित्व में नहीं हैं, वहां नए पीजी विभागों के गठन पर मुहर लग गई। जिन अंगीभूत कॉलेजों की ओर से नए कोर्स और पीजी विभाग खोलने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ था। इन कॉलेजों में नए कोर्स और पीजी खोलने की मंजूरी सिंडिकेट की बैठक में प्रदान की गई थी। 21वीं एएनटीपीसी बैठक के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।


