मोतिहारी में विक्की हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के महज तीन घंटे के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाइनर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे की असली साजिश और कारणों का पता चल सके। प्रारंभिक जांच में विक्की के एक करीबी साथी की भूमिका सामने आई है, जिसने अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। दोस्तों से मिलने गया था विक्की विक्की गुंडा अपडेट के सिलसिले में घोड़ासहन थाना गया था। वहां से लौटने के बाद वह अपनी दीदी के घर चला गया। अगले दिन सुबह उसके कुछ साथियों ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया। जब विक्की अपने दोस्तों से मिलने पहुंचा, उसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार इस मामले पर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी ने यह भी बताया कि हत्या में प्रयुक्त पिस्टल की बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित की गई है, जो विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का पूर्ण खुलासा किया जाएगा। वर्चस्व की लड़ाई में हत्या की आशंका पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आपसी रंजिश और आपराधिक वर्चस्व की लड़ाई इस हत्या की मुख्य वजह हो सकती है। हालांकि, अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मोतिहारी में विक्की हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के महज तीन घंटे के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाइनर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे की असली साजिश और कारणों का पता चल सके। प्रारंभिक जांच में विक्की के एक करीबी साथी की भूमिका सामने आई है, जिसने अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। दोस्तों से मिलने गया था विक्की विक्की गुंडा अपडेट के सिलसिले में घोड़ासहन थाना गया था। वहां से लौटने के बाद वह अपनी दीदी के घर चला गया। अगले दिन सुबह उसके कुछ साथियों ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया। जब विक्की अपने दोस्तों से मिलने पहुंचा, उसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार इस मामले पर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी ने यह भी बताया कि हत्या में प्रयुक्त पिस्टल की बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित की गई है, जो विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का पूर्ण खुलासा किया जाएगा। वर्चस्व की लड़ाई में हत्या की आशंका पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आपसी रंजिश और आपराधिक वर्चस्व की लड़ाई इस हत्या की मुख्य वजह हो सकती है। हालांकि, अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


