भागलपुर जिले में NH-80 पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर के पास की है। मृतक की पहचान पक्की सराय निवासी सहिंद्र मंडल(25) के तौर पर हुई है। बड़े भाई जोगिंदर मंडल ने बताया कि सहिंद्र अपने दोस्त राजू और सागर के साथ इकचारी में माघी मेला देखने गए थे। तीनों ही एक बाइक पर सवार थे। मेला देखकर लौटते समय अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। CCTV खंगाल रही पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कहलगांव अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने सहिंन्द्र मंडल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। भागलपुर जिले में NH-80 पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर के पास की है। मृतक की पहचान पक्की सराय निवासी सहिंद्र मंडल(25) के तौर पर हुई है। बड़े भाई जोगिंदर मंडल ने बताया कि सहिंद्र अपने दोस्त राजू और सागर के साथ इकचारी में माघी मेला देखने गए थे। तीनों ही एक बाइक पर सवार थे। मेला देखकर लौटते समय अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। CCTV खंगाल रही पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कहलगांव अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने सहिंन्द्र मंडल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।


