भोजपुर में मंदिर से मूर्तियों की चोरी मामले में FIR:जांच के लिए एसआई का गठन, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस; आसपास के लोगों से पूछताछ

भोजपुर में मंदिर से मूर्तियों की चोरी मामले में FIR:जांच के लिए एसआई का गठन, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस; आसपास के लोगों से पूछताछ

भोजपुर जिले में मठिया मंदिर से भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की अष्टधातु से बनी प्राचीन मूर्तियों की चोरी मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस संबंध में गंगहर ठाकुरबाड़ी पूजा कमेटी के अध्यक्ष रणविजय सिंह ने मुफस्सिल थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राज ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की गई है। SP राज ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को इस घटना से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। मूर्तियों को सुरक्षित बरामद करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन से कार्रवाई की मांग वहीं, गंगहर पंचायत के पूर्व मुखिया संजय सिंह ने बताया कि मंदिर में सैकड़ों वर्ष पुरानी अष्टधातु की मूर्ति थी। गांव के लोगों का आस्था इस मंदिर से जुड़ा है। हम लोग प्रशासन से जल्द से जल्द मूर्ति की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हैं। ग्रामीणों को प्रशासन के समक्ष अनशन करना हो या उनका घेराव करना हो तो भी हम करेंगे। पुलिस कानूनी कार्रवाई करें पूरा ग्रामीण उनके साथ है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है सदर एसडीपीओ-1 राजकुमार साह ने बताया कि मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसे लेकर मंदिर में पहले मूर्ति जिस स्थान पर थी, वहां से हटाकर कैंपस में ही दूसरी जगह पर रखा गया था। दोनों तरफ से आने जाने का रास्ता है। पांच दिन पूर्व मंदिर के पुजारी बदले गए हैं। पहले रोहतास निवासी देवराज जी थे और वर्तमान में पटना जिला के मनेर निवासी गंगादास जी को रखा गया है। जब वर्तमान पुजारी गंगाधर दास से मामले की जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि वह पांच दिनों से मंदिर में पूजा करने आते थे। जाने के समय सिर्फ दरवाजा सटा देते थे। ताला नहीं मारते थे। पूछताछ में किसी ग्रामीण ने कहा कि बहुत पुरानी अष्टधातु की मूर्ति है तो किसी ने कहा कि पत्थर की मूर्ति है। हालांकि मूर्ति अष्टधातु की है या किसी अन्य की यह स्पष्ट स्पष्ट नहीं हो सका। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। भोजपुर जिले में मठिया मंदिर से भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की अष्टधातु से बनी प्राचीन मूर्तियों की चोरी मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस संबंध में गंगहर ठाकुरबाड़ी पूजा कमेटी के अध्यक्ष रणविजय सिंह ने मुफस्सिल थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राज ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की गई है। SP राज ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को इस घटना से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। मूर्तियों को सुरक्षित बरामद करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन से कार्रवाई की मांग वहीं, गंगहर पंचायत के पूर्व मुखिया संजय सिंह ने बताया कि मंदिर में सैकड़ों वर्ष पुरानी अष्टधातु की मूर्ति थी। गांव के लोगों का आस्था इस मंदिर से जुड़ा है। हम लोग प्रशासन से जल्द से जल्द मूर्ति की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हैं। ग्रामीणों को प्रशासन के समक्ष अनशन करना हो या उनका घेराव करना हो तो भी हम करेंगे। पुलिस कानूनी कार्रवाई करें पूरा ग्रामीण उनके साथ है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है सदर एसडीपीओ-1 राजकुमार साह ने बताया कि मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसे लेकर मंदिर में पहले मूर्ति जिस स्थान पर थी, वहां से हटाकर कैंपस में ही दूसरी जगह पर रखा गया था। दोनों तरफ से आने जाने का रास्ता है। पांच दिन पूर्व मंदिर के पुजारी बदले गए हैं। पहले रोहतास निवासी देवराज जी थे और वर्तमान में पटना जिला के मनेर निवासी गंगादास जी को रखा गया है। जब वर्तमान पुजारी गंगाधर दास से मामले की जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि वह पांच दिनों से मंदिर में पूजा करने आते थे। जाने के समय सिर्फ दरवाजा सटा देते थे। ताला नहीं मारते थे। पूछताछ में किसी ग्रामीण ने कहा कि बहुत पुरानी अष्टधातु की मूर्ति है तो किसी ने कहा कि पत्थर की मूर्ति है। हालांकि मूर्ति अष्टधातु की है या किसी अन्य की यह स्पष्ट स्पष्ट नहीं हो सका। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *