आठ मार्च को पीटी, मई में मुख्य परीक्षा प्रस्तावित:JPSC जल्द जारी कर सकता है विज्ञापन, सिविल सेवा के 142 पदों पर होगी नियुक्ति

आठ मार्च को पीटी, मई में मुख्य परीक्षा प्रस्तावित:JPSC जल्द जारी कर सकता है विज्ञापन, सिविल सेवा के 142 पदों पर होगी नियुक्ति

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से संयुक्त सिविल सेवा (रेगुलर) परीक्षा-2025 के तहत 142 नियमित पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसको लेकर कार्मिक विभाग ने जेपीएससी को नियुक्ति का प्रस्ताव भेज दिया है। आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) आठ मार्च 2026 को संभावित है। वहीं मुख्य परीक्षा दो, तीन और चार मई 2026 को आयोजित करने का प्रस्ताव है। परीक्षा की तिथियों को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा का आयोजन कार्मिक विभाग द्वारा भेजे गए अधियाचन (प्रस्ताव) के आधार पर किया जाएगा। प्रशासनिक और पुलिस सेवा के सर्वाधिक पद जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 के तहत झारखंड प्रशासनिक सेवा के 28 पद, पुलिस सेवा के 42 पद, जिला समाहर्ता के दो पद, प्रोबेशन अधिकारी के चार पद, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा के तीन पद, सहायक निदेशक नियोजन के दो पद, सहायक नगर आयुक्त के 10 पद और सूचना सेवा के छह पद शामिल हैं। इसके अलावा अन्य सेवाओं के पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी। कुल 142 नियमित पदों के अलावा 45 पद बैकलॉग के हैं, जिन्हें अलग से भरा जाना है। खास बात यह है कि इस परीक्षा के माध्यम से प्रशासनिक सेवा के साथ-साथ शिक्षा सेवा से जुड़े कुछ पद भी भरे जाएंगे, जिससे अभ्यर्थियों के लिए अवसर बढ़ गए हैं। 2025 से आयु सीमा की गणना, जून में इंटरव्यू जेपीएससी की ओर से जारी संभावित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार (इंटरव्यू) 16, 17, 18 और 19 जून 2026 को आयोजित किए जाएंगे। सिविल सेवा परीक्षा-2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा की गणना एक अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। आयोग ने संकेत दिए हैं कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। वहीं, जेपीएससी द्वारा पूर्व में ली गई सिविल सेवा परीक्षाओं का आंकड़ा भी सामने आया है, जिसमें पहली परीक्षा से लेकर 14वीं से 17वीं परीक्षा तक पदों की संख्या और वर्ष का विवरण दिया गया है। आयोग का कहना है कि जल्द ही परीक्षा से संबंधित विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी, ताकि अभ्यर्थी समय रहते तैयारी कर सकें। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से संयुक्त सिविल सेवा (रेगुलर) परीक्षा-2025 के तहत 142 नियमित पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसको लेकर कार्मिक विभाग ने जेपीएससी को नियुक्ति का प्रस्ताव भेज दिया है। आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) आठ मार्च 2026 को संभावित है। वहीं मुख्य परीक्षा दो, तीन और चार मई 2026 को आयोजित करने का प्रस्ताव है। परीक्षा की तिथियों को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा का आयोजन कार्मिक विभाग द्वारा भेजे गए अधियाचन (प्रस्ताव) के आधार पर किया जाएगा। प्रशासनिक और पुलिस सेवा के सर्वाधिक पद जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 के तहत झारखंड प्रशासनिक सेवा के 28 पद, पुलिस सेवा के 42 पद, जिला समाहर्ता के दो पद, प्रोबेशन अधिकारी के चार पद, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा के तीन पद, सहायक निदेशक नियोजन के दो पद, सहायक नगर आयुक्त के 10 पद और सूचना सेवा के छह पद शामिल हैं। इसके अलावा अन्य सेवाओं के पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी। कुल 142 नियमित पदों के अलावा 45 पद बैकलॉग के हैं, जिन्हें अलग से भरा जाना है। खास बात यह है कि इस परीक्षा के माध्यम से प्रशासनिक सेवा के साथ-साथ शिक्षा सेवा से जुड़े कुछ पद भी भरे जाएंगे, जिससे अभ्यर्थियों के लिए अवसर बढ़ गए हैं। 2025 से आयु सीमा की गणना, जून में इंटरव्यू जेपीएससी की ओर से जारी संभावित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार (इंटरव्यू) 16, 17, 18 और 19 जून 2026 को आयोजित किए जाएंगे। सिविल सेवा परीक्षा-2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा की गणना एक अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। आयोग ने संकेत दिए हैं कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। वहीं, जेपीएससी द्वारा पूर्व में ली गई सिविल सेवा परीक्षाओं का आंकड़ा भी सामने आया है, जिसमें पहली परीक्षा से लेकर 14वीं से 17वीं परीक्षा तक पदों की संख्या और वर्ष का विवरण दिया गया है। आयोग का कहना है कि जल्द ही परीक्षा से संबंधित विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी, ताकि अभ्यर्थी समय रहते तैयारी कर सकें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *