CM नीतीश सीवान को देंगे 200 करोड़ की सौगात:7 प्रखंड कार्यालय भवनों सहित कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, मेडिकल कॉलेज का करेंगे निरीक्षण

CM नीतीश सीवान को देंगे 200 करोड़ की सौगात:7 प्रखंड कार्यालय भवनों सहित कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, मेडिकल कॉलेज का करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 जनवरी को सीवान पहुंचेंगे, जहां वे समृद्धि यात्रा के तहत जिले को लगभग 200 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वे सात प्रखंडों में अत्याधुनिक प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवनों का शिलान्यास भी करेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा का मुख्य आकर्षण सात प्रखंडों में बनने वाले नए कार्यालय भवन हैं। भगवानपुरहाट, हुसैनगंज, गोरेयाकोठी, बसंतपुर, मैरवा, गुठनी और दरौली में बनने वाले इन भवनों पर प्रति प्रखंड लगभग 16.62 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन आधुनिक भवनों से प्रशासनिक सेवाओं में तेजी, पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित होगी। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री बड़हरिया प्रखंड की कैलगढ़ और पड़रौना खुर्द पंचायत में तैयार दो पंचायत सरकार भवनों का भी उद्घाटन करेंगे। इन भवनों से ग्रामीण स्तर पर प्रशासनिक सुविधाओं में सुधार होगा। पावर ग्रिड का होगा शिलान्यास ऊर्जा क्षेत्र में भी सीवान को बड़ी सौगात मिलेगी। मैरवा में प्रस्तावित विद्युत पावरग्रिड का शिलान्यास किया जाएगा, जिससे बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री कंधवारा मोहल्ला स्थित दाहा नदी के किनारे तैयार आधुनिक शवदाह गृह का भी उद्घाटन करेंगे। लगभग 8 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से बने इस केंद्र में दो इलेक्ट्रिक और एक लकड़ी आधारित दाह संस्कार की सुविधा उपलब्ध होगी। नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में 4 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई आठ सड़कों और नालों का उद्घाटन भी किया जाएगा। ये परियोजनाएं शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे CM मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम की शुरुआत मैरवा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण से करेंगे। इसके बाद वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास स्टॉलों का जायजा लेंगे। डीएवी कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर उतरने के लिए दो हेलीपैड तैयार किए गए हैं। जनसंवाद, सड़क निरीक्षण और समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री शाम को पटना लौटेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 जनवरी को सीवान पहुंचेंगे, जहां वे समृद्धि यात्रा के तहत जिले को लगभग 200 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वे सात प्रखंडों में अत्याधुनिक प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवनों का शिलान्यास भी करेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा का मुख्य आकर्षण सात प्रखंडों में बनने वाले नए कार्यालय भवन हैं। भगवानपुरहाट, हुसैनगंज, गोरेयाकोठी, बसंतपुर, मैरवा, गुठनी और दरौली में बनने वाले इन भवनों पर प्रति प्रखंड लगभग 16.62 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन आधुनिक भवनों से प्रशासनिक सेवाओं में तेजी, पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित होगी। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री बड़हरिया प्रखंड की कैलगढ़ और पड़रौना खुर्द पंचायत में तैयार दो पंचायत सरकार भवनों का भी उद्घाटन करेंगे। इन भवनों से ग्रामीण स्तर पर प्रशासनिक सुविधाओं में सुधार होगा। पावर ग्रिड का होगा शिलान्यास ऊर्जा क्षेत्र में भी सीवान को बड़ी सौगात मिलेगी। मैरवा में प्रस्तावित विद्युत पावरग्रिड का शिलान्यास किया जाएगा, जिससे बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री कंधवारा मोहल्ला स्थित दाहा नदी के किनारे तैयार आधुनिक शवदाह गृह का भी उद्घाटन करेंगे। लगभग 8 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से बने इस केंद्र में दो इलेक्ट्रिक और एक लकड़ी आधारित दाह संस्कार की सुविधा उपलब्ध होगी। नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में 4 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई आठ सड़कों और नालों का उद्घाटन भी किया जाएगा। ये परियोजनाएं शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे CM मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम की शुरुआत मैरवा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण से करेंगे। इसके बाद वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास स्टॉलों का जायजा लेंगे। डीएवी कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर उतरने के लिए दो हेलीपैड तैयार किए गए हैं। जनसंवाद, सड़क निरीक्षण और समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री शाम को पटना लौटेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *