Republic Day 2026: 76वां या 77वां? जानिए गणतंत्र दिवस की सही गिनती

Republic Day 2026: 76वां या 77वां? जानिए गणतंत्र दिवस की सही गिनती

Republic Day 2026: 26 जनवरी आते ही हर साल एक सवाल जरूर उठता है भारत इस बार 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है या 77वां? साल 2026 में भी यही कन्फ्यूजन लोगों के मन में है। दरअसल, गणतंत्र दिवस की गिनती 1950 से शुरू होती है, जब भारत ने अपना संविधान लागू किया था। ऐसे में सही कैलकुलेशन समझना जरूरी है, ताकि Republic Day 2026 की असली गिनती को लेकर कोई भ्रम न रहे।

Republic Day 2026: सही गिनती क्या कहती है?

भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था और इसके ठीक एक साल बाद 26 जनवरी 1951 को देश ने पहला गणतंत्र दिवस मनाया। तभी से गणतंत्र दिवसों की गिनती क्रमिक रूप से की जाती है। इसी आधार पर 26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। यह गिनती वर्षों की संख्या से नहीं, बल्कि अब तक मनाए गए गणतंत्र दिवसों की कुल संख्या से तय होती है, यही वजह है कि हर साल इसे लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बन जाती है।

क्यों है गणतंत्र दिवस इतना खास?

स्वतंत्रता दिवस हमें आज़ादी की याद दिलाता है, लेकिन गणतंत्र दिवस उस दिन का प्रतीक है जब भारत ने खुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया। इसी दिन देश ने अपने कानून खुद बनाने और लागू करने की शक्ति हासिल की।26 जनवरी का दिन हमें हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की याद दिलाता है।

Kartavya Path पर भव्य परेड की तैयारियां

नई दिल्ली के Kartavya Path पर 77वें गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। परेड की रिहर्सल शुरू हो चुकी है, जिसमें सशस्त्र बलों की टुकड़ियां, सांस्कृतिक झांकियां और विभिन्न राज्यों की प्रस्तुतियाो शामिल हैं।हर साल की तरह इस बार भी परेड देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और विकास यात्रा को दर्शाएगी।

Republic Day 2026 की थीम क्या है?

2026 के गणतंत्र दिवस समारोह की थीम ‘वंदे मातरम्’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर आधारित है। यह थीम देशभक्ति की भावना के साथ-साथ आत्मनिर्भरता और स्वदेशी विकास की सोच को आगे बढ़ाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *