‘डॉक्टर बनना चाहती थी, लव जिहाद में हत्या की’:NEET स्टूडेंट के पिता बोले-रूम तक 2 मुस्लिम लड़के कैसे पहुंचे, रोहिणी ने कहा-सरकार पर धिक्कार है

‘डॉक्टर बनना चाहती थी, लव जिहाद में हत्या की’:NEET स्टूडेंट के पिता बोले-रूम तक 2 मुस्लिम लड़के कैसे पहुंचे, रोहिणी ने कहा-सरकार पर धिक्कार है

‘बेटी डॉक्टर बनना चाहती थी, इसलिए पटना के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। 6 जनवरी की सुबह साढ़े 9 बजे मैंने उससे बात की थी। बेटी ने कहा, मैं ब्रश करके अंडा खाने जा रही हूं। वो काफी खुश थी, तनाव नहीं था। दोपहर 1 बजे हमें हॉस्टल के मालिक ने फोन कर कहा कि,आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है।’ नीट छात्रा रेप-मौत मामले के बाद पटना के एग्जिबिशन रोड स्थित परफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा की मौत का भी मामला सामने आया है। नीट की तैयारी कर रही छात्रा की 6 जनवरी को मौत हुई। हॉस्टल वाले आत्महत्या बता रहे, जबकि परिजन मौत पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पिता का कहना है कि हॉस्टल में जब मुझे मिलने के लिए बेटी के कमरे तक जाने नहीं दिया जाता था, तो उसी हॉस्टल में 2 मुस्लिम लड़के कैसे चले गए। सीसीटीवी में वे दोनों लड़के कमरे तक न जाते दिखे और न आते, पर सीटीटीवी में वे दोनों बच्ची की लाश उतारते दिख रहे हैं। बेटी की लव जिहाद में हत्या की गई है। इसमें हॉस्टल मालिक मिले हैं। मामले को लेकर रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार को घेरा है। उन्होंने X पर लिखा- ‘जिस शासन व्यवस्था में बिना क़ानून,पुलिस-प्रशासन की खौफ के निरंतर बेटियां नोंची जाएं, दरिंदगी, हैवानियत की शिकार हो मारी जाएं… उस शासन व्यवस्था और शासक को धिक्कार.. सिर्फ और सिर्फ धिक्कार … ‘ भास्कर रिपोर्टर अनामिका के घर पहुंचे तो परिजन अपनी बेटी की 13वीं कर रहे थे। घर पर रिश्तेदार पहुंचे थे। मातम का माहौल था। भास्कर रिपोर्टर ने अनामिका की मां, पिता, दादी, चाचा और बुआ के अलावा कुछ नेताओं से भी बात की। मां भावुक हो गईं, खुद को काफी संभाला पर अपने आंसू न रोक पाईं, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट… पहले देखें अनामिका के घर की तस्वीरें… बेटी का वजन 45 किलो था, फिर पंखे की ब्लेड क्यों नहीं मुड़ी NEET छात्रा अनामिका (15) की मां सीमा देवी और पिता धर्मेंद्र बेटी की मौत को हत्या बता रहे हैं। पिता ने कहा, ‘मैंने वीडियो में देखा, मेरी बच्ची की लाश पंखे की एक ब्लेड से लटकी थी, उसका वजन 45 किलो था, पर पंखे की ब्लेड थोड़ी भी नहीं मुड़ी। उसके हाथ पर खरोंचें हैं। उसने सुसाइड नहीं किया, उसकी हत्या हुई है। उन्हीं 2 लड़कों ने हॉस्टल वालों के साथ मिलकर बच्ची की जान ले ली। फांसी की सजा हो।’ हमारे हॉस्टल पहुंचने से पहले बेटी की लाश को हटा दिया गया अनामिका के पिता धर्मेंद्र गुप्ता ने कहा, मैंने अपनी बेटी का पटना के हॉस्टल में पिछले साल 23 जून को एडमिशन कराया था। बेटी ने ही कहा था कि मैं पढ़ना चाहती हूं। हर पिता चाहता है कि बेटा-बेटी पढ़-लिखकर बड़ा काम करे। 30 दिसंबर को बच्ची घर आई थी। 4 जनवरी को दोपहर ढाई बजे मैंने उसे हॉस्टल में छोड़ा था। उससे हमारी 5 और 6 जनवरी सुबह साढ़े 9 बजे बात हुई थी। कोई टेंशन नहीं थी। वो बहुत साहसी थी। सीसीटीवी से पता चलता है कि साढ़े 12 बजे हॉस्टल वालों को पता चलता है कि अनामिका की मौत हो गई। उनलोगों ने मुझे 1 बजे फोन किया। मैं उस वक्त पटना में ही था। पौने 2 बजे मैं हॉस्टल पहुंच गया था। हमारे पहुंचने से पहले ही बेटी की लाश को हॉस्टल से हटा दिया गया था। कहा गया कि उसे पीएमसीएच भेजा है। बिना पोस्टमॉर्टम कैसे कहा जा रहा आत्महत्या- पिता पिता कहते हैं कि ‘हमने एफआईआर की है। जिसमें 2 मुस्लिम लड़कों को आरोपी बनाया है। पूर्णिया का मुसाहिद रेजा और बंगाल का मुकर्रम रेजा है। पुलिस ने इन्हें पकड़ा, पर एक को छोड़ दिया गया है। किस आधार पर उसे छोड़ा गया। ये फैसला तो कोर्ट लेगा। इन्हें हॉस्टल में क्यों जाने दिया गया। ये लोग कौन हैं ?’ ‘अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई है, फिर कैसे कहा जा रहा कि अनामिका ने सुसाइड किया है। 14 दिन हो गए हैं, लेकिन कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। सरकार से मांग है कि उचित कार्रवाई हो, ऐसी सरकार रही तो कौन बच्चों को बाहर पढ़ाएगा। मामले की जानकारी एसपी, डीएसपी और एसडीपीओ को दी फिर भी कुछ नहीं हुआ। ये मामला लव जिहाद भी हो सकता है।’ ऐसी कार्रवाई हो कि ऐसा करने वालों की रूह कांप जाए- चाचा चाचा जितेंद्र कुमार ने कहा, ‘ऐसी कार्रवाई हो कि ऐसा करने वालों की रूह कांप जाए। हम किस आधार पर बच्चों को बाहर भेजे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को किसी ने अपशब्द बोला तो 2 घंटे में गिरफ्तार कर लिया जाता है, पर आम आदमी का कुछ नहीं होता है। मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ जांच नहीं हो रहr है। सीडीआर का भी पता नहीं है।’ बेटी ने खुद को बचाने की बहुत कोशिश की- बुआ बुआ रीता ने कहा, अगर अनामिका का मन सुसाइड का होता तो वो कुछ तो बोलती। वो अच्छे से बात कर रही थी। इतना पढ़ लिखकर वो ऐसा कर सकती है क्या ? उसके गले पर निशान देखकर लग रहा कि उसे बेरहमी से मारा गया है। उसने अपने को बचाने की पूरी कोशिश की है। वहीं, मृतका की दादी श्यामसुंदर देवी ने कहा, जिस तरह से मेरी पोती के साथ हुआ वैसे ही दोनों लड़के के साथ होना चाहिए। बेटी का नाम हॉस्टल में लिखाए 6 महीने भी नहीं हुए कि सभी ने उसकी जान ले ली । 3 जनवरी को मां-पिता के साथ फिल्म देखने गई थी अनामिका
मां सीमा देवी ने कहा कि हॉस्टल के मालिक, वार्डन मिले हैं। हम चाहते हैं कि न्याय मिले। गुनहगारों को सजा मिले ताकि बेटी की आत्मा को शांति मिले। 3 जनवरी को हॉस्टल में जाने से पहले हम अनामिका को लेकर सिनेमा हॉल गए थे। उसे फिल्म भी दिखाई थी। अगले दिन हॉस्टल छोड़ दिया था। पटना में मेरी बहन गोला रोड में रहती है। इस कारण हम पटना में ही थे। डीएम की पैरवी वाले मामले में रिपोर्ट आ गई पर इस मामले में नहीं आई
वैश्य समाज के नेता अमरेश कुमार ने कहा, बच्ची की हत्या हुई है। साजिश को छिपाया जा रहा है। लव जिहाद का मैटर है। लड़की ने सुसाइड नहीं किया है। अनामिका की मौत के बाद के मामले की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ जाती है, पर इस मामले में अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।
आईओ को फोन लगाया तो कहा गया कि उस मैटर में डीएम की पैरवी थी, इसलिए जल्दी हो गया। आम आदमी पैरवी वाला नहीं है तो कोई सुनने वाला नहीं है। सरकार से गुहार है कि अनामिका को न्याय मिले। उच्चस्तरीय जांच हो। सड़क से सदन तक संघर्ष होगा भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक ने कहा कि दुर्भाग्य है कि बच्ची के साथ ऐसा हुआ है। दोनों लड़के मुस्लिम है। साजिश के तहत ये हुआ है। पिता से बात हुई, उसी दिन ये घटना हुई है। हमारे क्षेत्र की बहुत सारी बेटियां वहां रहती हैं। एसआईटी से जांच होनी चाहिए। सड़क से सदन तक संघर्ष होगा। ये हम सभी की बच्ची है। हम सभी के साथ अन्याय हुआ है। जो भी करना होगा करेंगे। छात्रा की मां ने पटना के गांधी मैदान थाने में आवेदन दिया है। इसमें 2 मुस्लिम लड़कों, हॉस्टल संचालक, हॉस्टल की वॉर्डन और छात्रा की सहेलियों को आरोपी बनाया गया है। रोहिणी बोलीं- ऐसी सरकार पर धिक्कार है
अनामिका की मौत को लेकर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश सरकार को घेरा। उन्होंने X पर लिखा- ‘मुख्यमंत्री जी, यात्रा स्थगित करिए..आंखें खोलिए और देखिए कि कैसे आपके शासन में लगभग रोज बेटियां बन रहीं बलात्कारियों की शिकार, कैसे जारी है राजधानी पटना में बेटियों की हत्या का सिलसिला बारम्बार…’ —————- इसे भी पढ़ेः 500 मीटर में 100 हॉस्पिटल,2.5 KM दूर क्यों एडमिट कराया:अस्पताल की सेटिंग ढूंढता रहा हॉस्टल संचालक, प्रभात हॉस्पिटल में बड़े डॉक्टर की कॉल पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की छात्रा के मौत के मामले में हॉस्टल सवालों में है। 7 जनवरी की रात संचालक स्टूडेंट को बचाने से ज्यादा बदनामी से बचने के रास्ते ढूंढने में लगा था। शंभू गर्ल्स हॉस्टल जिस जगह पर है, वहां से 500 मीटर के दायरे में 100 से ज्यादा छोटे-बड़े हॉस्पिटल्स हैं। पूरी खबर पढ़ें। ‘बेटी डॉक्टर बनना चाहती थी, इसलिए पटना के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। 6 जनवरी की सुबह साढ़े 9 बजे मैंने उससे बात की थी। बेटी ने कहा, मैं ब्रश करके अंडा खाने जा रही हूं। वो काफी खुश थी, तनाव नहीं था। दोपहर 1 बजे हमें हॉस्टल के मालिक ने फोन कर कहा कि,आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है।’ नीट छात्रा रेप-मौत मामले के बाद पटना के एग्जिबिशन रोड स्थित परफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा की मौत का भी मामला सामने आया है। नीट की तैयारी कर रही छात्रा की 6 जनवरी को मौत हुई। हॉस्टल वाले आत्महत्या बता रहे, जबकि परिजन मौत पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पिता का कहना है कि हॉस्टल में जब मुझे मिलने के लिए बेटी के कमरे तक जाने नहीं दिया जाता था, तो उसी हॉस्टल में 2 मुस्लिम लड़के कैसे चले गए। सीसीटीवी में वे दोनों लड़के कमरे तक न जाते दिखे और न आते, पर सीटीटीवी में वे दोनों बच्ची की लाश उतारते दिख रहे हैं। बेटी की लव जिहाद में हत्या की गई है। इसमें हॉस्टल मालिक मिले हैं। मामले को लेकर रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार को घेरा है। उन्होंने X पर लिखा- ‘जिस शासन व्यवस्था में बिना क़ानून,पुलिस-प्रशासन की खौफ के निरंतर बेटियां नोंची जाएं, दरिंदगी, हैवानियत की शिकार हो मारी जाएं… उस शासन व्यवस्था और शासक को धिक्कार.. सिर्फ और सिर्फ धिक्कार … ‘ भास्कर रिपोर्टर अनामिका के घर पहुंचे तो परिजन अपनी बेटी की 13वीं कर रहे थे। घर पर रिश्तेदार पहुंचे थे। मातम का माहौल था। भास्कर रिपोर्टर ने अनामिका की मां, पिता, दादी, चाचा और बुआ के अलावा कुछ नेताओं से भी बात की। मां भावुक हो गईं, खुद को काफी संभाला पर अपने आंसू न रोक पाईं, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट… पहले देखें अनामिका के घर की तस्वीरें… बेटी का वजन 45 किलो था, फिर पंखे की ब्लेड क्यों नहीं मुड़ी NEET छात्रा अनामिका (15) की मां सीमा देवी और पिता धर्मेंद्र बेटी की मौत को हत्या बता रहे हैं। पिता ने कहा, ‘मैंने वीडियो में देखा, मेरी बच्ची की लाश पंखे की एक ब्लेड से लटकी थी, उसका वजन 45 किलो था, पर पंखे की ब्लेड थोड़ी भी नहीं मुड़ी। उसके हाथ पर खरोंचें हैं। उसने सुसाइड नहीं किया, उसकी हत्या हुई है। उन्हीं 2 लड़कों ने हॉस्टल वालों के साथ मिलकर बच्ची की जान ले ली। फांसी की सजा हो।’ हमारे हॉस्टल पहुंचने से पहले बेटी की लाश को हटा दिया गया अनामिका के पिता धर्मेंद्र गुप्ता ने कहा, मैंने अपनी बेटी का पटना के हॉस्टल में पिछले साल 23 जून को एडमिशन कराया था। बेटी ने ही कहा था कि मैं पढ़ना चाहती हूं। हर पिता चाहता है कि बेटा-बेटी पढ़-लिखकर बड़ा काम करे। 30 दिसंबर को बच्ची घर आई थी। 4 जनवरी को दोपहर ढाई बजे मैंने उसे हॉस्टल में छोड़ा था। उससे हमारी 5 और 6 जनवरी सुबह साढ़े 9 बजे बात हुई थी। कोई टेंशन नहीं थी। वो बहुत साहसी थी। सीसीटीवी से पता चलता है कि साढ़े 12 बजे हॉस्टल वालों को पता चलता है कि अनामिका की मौत हो गई। उनलोगों ने मुझे 1 बजे फोन किया। मैं उस वक्त पटना में ही था। पौने 2 बजे मैं हॉस्टल पहुंच गया था। हमारे पहुंचने से पहले ही बेटी की लाश को हॉस्टल से हटा दिया गया था। कहा गया कि उसे पीएमसीएच भेजा है। बिना पोस्टमॉर्टम कैसे कहा जा रहा आत्महत्या- पिता पिता कहते हैं कि ‘हमने एफआईआर की है। जिसमें 2 मुस्लिम लड़कों को आरोपी बनाया है। पूर्णिया का मुसाहिद रेजा और बंगाल का मुकर्रम रेजा है। पुलिस ने इन्हें पकड़ा, पर एक को छोड़ दिया गया है। किस आधार पर उसे छोड़ा गया। ये फैसला तो कोर्ट लेगा। इन्हें हॉस्टल में क्यों जाने दिया गया। ये लोग कौन हैं ?’ ‘अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई है, फिर कैसे कहा जा रहा कि अनामिका ने सुसाइड किया है। 14 दिन हो गए हैं, लेकिन कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। सरकार से मांग है कि उचित कार्रवाई हो, ऐसी सरकार रही तो कौन बच्चों को बाहर पढ़ाएगा। मामले की जानकारी एसपी, डीएसपी और एसडीपीओ को दी फिर भी कुछ नहीं हुआ। ये मामला लव जिहाद भी हो सकता है।’ ऐसी कार्रवाई हो कि ऐसा करने वालों की रूह कांप जाए- चाचा चाचा जितेंद्र कुमार ने कहा, ‘ऐसी कार्रवाई हो कि ऐसा करने वालों की रूह कांप जाए। हम किस आधार पर बच्चों को बाहर भेजे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को किसी ने अपशब्द बोला तो 2 घंटे में गिरफ्तार कर लिया जाता है, पर आम आदमी का कुछ नहीं होता है। मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ जांच नहीं हो रहr है। सीडीआर का भी पता नहीं है।’ बेटी ने खुद को बचाने की बहुत कोशिश की- बुआ बुआ रीता ने कहा, अगर अनामिका का मन सुसाइड का होता तो वो कुछ तो बोलती। वो अच्छे से बात कर रही थी। इतना पढ़ लिखकर वो ऐसा कर सकती है क्या ? उसके गले पर निशान देखकर लग रहा कि उसे बेरहमी से मारा गया है। उसने अपने को बचाने की पूरी कोशिश की है। वहीं, मृतका की दादी श्यामसुंदर देवी ने कहा, जिस तरह से मेरी पोती के साथ हुआ वैसे ही दोनों लड़के के साथ होना चाहिए। बेटी का नाम हॉस्टल में लिखाए 6 महीने भी नहीं हुए कि सभी ने उसकी जान ले ली । 3 जनवरी को मां-पिता के साथ फिल्म देखने गई थी अनामिका
मां सीमा देवी ने कहा कि हॉस्टल के मालिक, वार्डन मिले हैं। हम चाहते हैं कि न्याय मिले। गुनहगारों को सजा मिले ताकि बेटी की आत्मा को शांति मिले। 3 जनवरी को हॉस्टल में जाने से पहले हम अनामिका को लेकर सिनेमा हॉल गए थे। उसे फिल्म भी दिखाई थी। अगले दिन हॉस्टल छोड़ दिया था। पटना में मेरी बहन गोला रोड में रहती है। इस कारण हम पटना में ही थे। डीएम की पैरवी वाले मामले में रिपोर्ट आ गई पर इस मामले में नहीं आई
वैश्य समाज के नेता अमरेश कुमार ने कहा, बच्ची की हत्या हुई है। साजिश को छिपाया जा रहा है। लव जिहाद का मैटर है। लड़की ने सुसाइड नहीं किया है। अनामिका की मौत के बाद के मामले की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ जाती है, पर इस मामले में अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।
आईओ को फोन लगाया तो कहा गया कि उस मैटर में डीएम की पैरवी थी, इसलिए जल्दी हो गया। आम आदमी पैरवी वाला नहीं है तो कोई सुनने वाला नहीं है। सरकार से गुहार है कि अनामिका को न्याय मिले। उच्चस्तरीय जांच हो। सड़क से सदन तक संघर्ष होगा भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक ने कहा कि दुर्भाग्य है कि बच्ची के साथ ऐसा हुआ है। दोनों लड़के मुस्लिम है। साजिश के तहत ये हुआ है। पिता से बात हुई, उसी दिन ये घटना हुई है। हमारे क्षेत्र की बहुत सारी बेटियां वहां रहती हैं। एसआईटी से जांच होनी चाहिए। सड़क से सदन तक संघर्ष होगा। ये हम सभी की बच्ची है। हम सभी के साथ अन्याय हुआ है। जो भी करना होगा करेंगे। छात्रा की मां ने पटना के गांधी मैदान थाने में आवेदन दिया है। इसमें 2 मुस्लिम लड़कों, हॉस्टल संचालक, हॉस्टल की वॉर्डन और छात्रा की सहेलियों को आरोपी बनाया गया है। रोहिणी बोलीं- ऐसी सरकार पर धिक्कार है
अनामिका की मौत को लेकर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश सरकार को घेरा। उन्होंने X पर लिखा- ‘मुख्यमंत्री जी, यात्रा स्थगित करिए..आंखें खोलिए और देखिए कि कैसे आपके शासन में लगभग रोज बेटियां बन रहीं बलात्कारियों की शिकार, कैसे जारी है राजधानी पटना में बेटियों की हत्या का सिलसिला बारम्बार…’ —————- इसे भी पढ़ेः 500 मीटर में 100 हॉस्पिटल,2.5 KM दूर क्यों एडमिट कराया:अस्पताल की सेटिंग ढूंढता रहा हॉस्टल संचालक, प्रभात हॉस्पिटल में बड़े डॉक्टर की कॉल पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की छात्रा के मौत के मामले में हॉस्टल सवालों में है। 7 जनवरी की रात संचालक स्टूडेंट को बचाने से ज्यादा बदनामी से बचने के रास्ते ढूंढने में लगा था। शंभू गर्ल्स हॉस्टल जिस जगह पर है, वहां से 500 मीटर के दायरे में 100 से ज्यादा छोटे-बड़े हॉस्पिटल्स हैं। पूरी खबर पढ़ें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *