गोरखपुर के कई इलाकों में आज बिजली कटौती:सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन रहेगा, लाइन शिफ्टिंग का काम होगा

गोरखपुर के कई इलाकों में आज बिजली कटौती:सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन रहेगा, लाइन शिफ्टिंग का काम होगा

गोरखपुर में विरासत गलियारा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और अनुरक्षण कार्य के तहत बक्शीपुर एवं बक्शीपुर (न्यू) 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों पर लाइन शिफ्टिंग की जाएगी। यह कार्रवाई नगर क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, इसके लिए पहले ही सर्वे और तकनीकी परीक्षण पूरे कर लिए गए हैं। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित
लाइन शिफ्टिंग के कारण 11 केवी कोतवाली, जटाशंकर और अलीनगर फीडरों से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रह सकती है। अधिकारियों ने बताया कि कार्य के दौरान फीडर आधारित शटडाउन लेना जरूरी होगा, जिससे कुछ क्षेत्रों में तय समय में बिजली कटौती हो सकती है। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह 9 बजे तक पानी और अन्य जरूरी जरूरतों की व्यवस्था कर लें। विभाग का कहना है कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति को सामान्य कर दिया जाएगा। शहर में विकास कार्यों को मिल रही रफ्तार
विरासत गलियारा परियोजना के साथ गोरखपुर नगर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण, जल निकासी और यातायात सुधार से जुड़े कार्य तेज हो गए हैं। इसमें विद्युत ढांचे का पुनर्व्यवस्थित किया जाना भी शामिल है, ताकि भविष्य में नागरिकों को बेहतर और निर्बाध सुविधाएं मिल सकें। विभाग के अनुसार ऐसे कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *