गुना में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:10 साल पुराना मामला, अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार; राजस्थान से पकड़ाया

गुना के कैंट थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 10 साल पुराना है। आरोपी ने वर्ष 2015 में गुना में महिला को किराए के कमरे में रखकर उसका शारीरिक शोषण किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 15 जनवरी को 36 वर्षीय पीड़ित महिला ने सागर जिले के बहेरिया थाने में आरोपी मुकेश (40) पुत्र सरदार सिंह धाकड़ (निवासी ग्राम बेरखेड़ी, विदिशा) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि साल 2015 में आरोपी ने उसे गुना कैंट इलाके में एक किराए के कमरे में रखा और शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह शादी से मुकर गया। शादी के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा, रिश्तेदारों को भेजे फोटो पीड़िता ने बताया कि जब वह अशोकनगर जाकर रहने लगी, तब भी आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया। बाद में पीड़िता की शादी सागर जिले में हो गई, लेकिन आरोपी ने फिर भी पीछा नहीं छोड़ा। उसने शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया और मना करने पर महिला के अश्लील फोटो-वीडियो उसके रिश्तेदारों को भेज दिए। जीरो FIR पर हुई कार्रवाई, राजस्थान से पकड़ा महिला की शिकायत पर सागर पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर डायरी गुना कैंट थाने भेजी। एसपी अंकित सोनी के निर्देश पर सीएसपी प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश धाकड़ को बांसवाड़ा (राजस्थान) से गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से विदिशा के शमशाबाद का रहने वाला है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *