पटना में पीएम एकता मॉल (यूनिटी मॉल) का निर्माण किया जाएगा। इसे 2.97 एकड़ भूमि पर अटल पथ के पास बनाया जाएगा। इस प्रस्तावित परियोजना के अंतर्गत 3069.67 वर्गमीटर क्षेत्र में ग्राउंड कवरेज निर्धारित है। मॉल का निर्माण बेसमेंट, ग्राउंड और 5 तल (B+G+5) के रूप में किया जाएगा। इसमें से कुल 19466.1 वर्गमीटर निर्मित क्षेत्र शामिल है। यूनिटी मॉल का निर्माण ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODP)’ योजना के तहत किया जा रहा है। इस मॉल में बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पारंपरिक प्रोडक्ट एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। इससे मार्केटिंग का अवसर प्राप्त होगा, जिससे स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान होगी। पीएम एकता मॉल बेसमेंट सहित ग्राउंड प्लस पांच मंजिला होगा। नगर आयुक्त ने मॉल का स्थल निरीक्षण किया नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने मॉल के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थल की उपलब्धता, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा मानकों और प्रस्तावित सुविधाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना का निर्माण तय समय-सीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरा किया जाए। उन्होंने पर्यावरणीय नियमों के पालन, बेहतर पार्किंग व्यवस्था और आगंतुकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। पटना में पीएम एकता मॉल (यूनिटी मॉल) का निर्माण किया जाएगा। इसे 2.97 एकड़ भूमि पर अटल पथ के पास बनाया जाएगा। इस प्रस्तावित परियोजना के अंतर्गत 3069.67 वर्गमीटर क्षेत्र में ग्राउंड कवरेज निर्धारित है। मॉल का निर्माण बेसमेंट, ग्राउंड और 5 तल (B+G+5) के रूप में किया जाएगा। इसमें से कुल 19466.1 वर्गमीटर निर्मित क्षेत्र शामिल है। यूनिटी मॉल का निर्माण ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODP)’ योजना के तहत किया जा रहा है। इस मॉल में बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पारंपरिक प्रोडक्ट एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। इससे मार्केटिंग का अवसर प्राप्त होगा, जिससे स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान होगी। पीएम एकता मॉल बेसमेंट सहित ग्राउंड प्लस पांच मंजिला होगा। नगर आयुक्त ने मॉल का स्थल निरीक्षण किया नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने मॉल के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थल की उपलब्धता, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा मानकों और प्रस्तावित सुविधाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना का निर्माण तय समय-सीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरा किया जाए। उन्होंने पर्यावरणीय नियमों के पालन, बेहतर पार्किंग व्यवस्था और आगंतुकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा।


