वाराणसी में ऑटो चालक और एक युवक के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक ने चलते ऑटो में पेपर काटने वाले ब्लेड से ऑटो चालक के गले पर हमला कर दिया। जिससे ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही चितईपुर समेत तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी क्राइम सरवण टी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके से आरोपी को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामला चितईपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवादा सुंदरपुर इलाके की है। पढे़ं पूरी खबर… सुप्रीम कोर्ट का आदेश- राजा भैया और भानवी सिंह का केस 4 महीने में निपटाएं राजा भैया और भानवी सिंह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट को 4 महीने के अंदर फैसला सुनाने का आदेश दिया है। पत्नी भानवी सिंह ने प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। इसकी सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही है। अगली डेट 12 फरवरी है। भानवी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए भी याचिका लगाई थी। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भूयान की बेंच ने भानवी सिंह की याचिका पर सुनवाई की। बेंच ने कहा- उस दिन याचिकाकर्ता जल्दी निपटारे की मांग कर सकती हैं। (पढ़ें पूरी खबर) बाराबंकी में माघ मेले से लौट रही यात्रियों से भरी बस पलटी, 4 यात्री गंभीर, बस में सवार थे 40 लोग बाराबंकी में प्रयागराज माघ मेले से लौट रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि कई अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार की शाम रामनगर थाना क्षेत्र के भैरमपुर के पास सरसवा गांव के पास बस सड़क किनारे ही पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बस से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर… बरेली में अंगीठी के धुएं से बुजुर्ग दंपत्ति की मौत: 38 साल पहले BDO से रिटायर हुए थे, बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे बरेली में रिटायर्ड बीडीओ उमा शंकर सक्सेना (98) और उनकी पत्नी कामिनी देवी (78) की अपने कमरे में दम घुटने से मौत हो गई। दोनों कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे। सोमवार की सुबह जब उनके कमरे से धुआं दिखा तो परिजनों में हड़कंप मच गया। पोते के शोर मचाने पर जब परिवार के दूसरे लोग पहली मंजिल पर पहुंचे। उमा शंकर सक्सेना बेहोशी की हालत में थे। उनकी पत्नी बिस्तर पर बेसुध थीं। डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को मृत घोषित कर दिया। यह मामला प्रेमनगर थाना के राजेंद्र नगर का है। पूरी खबर पढ़ें


