अहिरवाल में आज से 5 दिन स्वास्थ्य मंत्री का डेरा:चाय पर चर्चा के साथ दौरे की शुरुआत करेंगी, विरोधियों को घेरने की तैयारी

अहिरवाल में आज से 5 दिन स्वास्थ्य मंत्री का डेरा:चाय पर चर्चा के साथ दौरे की शुरुआत करेंगी, विरोधियों को घेरने की तैयारी

अहिरवाल की राजधानी कही जाने वाली रेवाड़ी में इन दिनों राव बनाम राव की सियासी जंग राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। विरोधियों की ओर से पिता पर लगातार हो रहे हमलों के बीच प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री और राव इंद्रजीत सिंह की राजनीतिक उत्तराधिकारी मानी जाने वाली आरती सिंह राव अब अहिरवाल में सक्रिय रहने वाली हैं। वे आज से अगले पांच दिन तक क्षेत्र में ही मौजूद रहेंगी। आरती राव मंगलवार को मानेसर से अपने पांच दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगी। ऐसे में उनके इस दौरे को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। दौरे के पहले दिन आरती राव चार स्थानों पर ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम के जरिए लोगों से संवाद करेंगी। इसे विरोधियों को घेरने और अपनी राजनीतिक मौजूदगी मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। दिग्गजों के साथ समर्थक भी कूद रहे 2024 में बादशाहपुर से चुनाव जीतने के बाद नायब सरकार में फिर से मंत्री राव नरबीर सिंह बने। जिसके बाद से दोनों नेता मौका मिलते ही एक दूसरे पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते रहे है। मानेसर नगर निगम चुनाव के दौरान पहली बार इसकी झलक देखने को मिली थी। इसके बाद से यह सिलसिला यूं ही चलता आ रहा है। इस खेल में अब दिग्गजों के समर्थक भी शामिल हो चुके हैं। राव इंद्रजीत सिंह समर्थक राव नरबीर सिंह और अभय सिंह के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं। पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने वजूद को लेकर विरोधियों पर सवाल खड़े गए किए थे। राव नरबीर का ताजा वीडियो आया सामने दोनों दिग्गजों के वार पलटवार के बीच रविवार को राव नरबीर को नया वीडियो सामने आया था। वीडियो में राव नरबीर सिंह कह रहे हैं कि 2009 के चुनाव में मेरे चौथे नंबर पर आने की बात तो याद है, परंतु मैने तो अपनी राजनीति की शुरुआत ही जाटूसाना से राव इंद्रजीत सिंह को हराकर की थी। उम्र का तकाजा है, शायद यह उन्हें याद नहीं होगा। आपके माध्यम से मैं उन्हें याद दिला देता हूं। जाटूसाना क्षेत्र आज भी राव इंद्रजीत सिंह का गढ़ माना जाता है। इससे पहले नरबीर ने कहा कि मेरा साथ नहीं होता तो राव इंद्रजीत सिंह जीत नहीं पाते। भष्ट्राचार और विकास को लेकर भी राव नरबीर सिंह अप्रत्यक्ष रूप से राव इंद्रजीत सिंह को घेरते रहे हैं। राव इंद्रजीत सिंह ने ऐसे दिया था जवाब भष्ट्राचार को लेकर राव नरबीर सिंह की मुखरता पर राव इंद्रजीत सिंह ने भी बिना नाम लिए बड़ा हमला किया था। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा था कि जो व्यक्ति भ्रष्टाचार के आरोपों में स्वयं जेल में रहा हो, उसे दूसरों पर भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई हक नहीं होता। आरती ने भी दिया था जवाब रेवाड़ी में जी राम जी योजना को लेकर सरकार का पक्ष रखने आईं आरती राव ने भी विरोधियों को जवाब दिया था। आरती ने कहा था कि राव का वजूद किसी का मोहताज नहीं है और आज वह जहां है, उन्हें किसी के वजूद के सहारे की जरूरत नहीं है। हां विरोधियों को हमेशा उनके वजूद की जरूरत पड़ेगी। आरती राव का आज का कार्यक्रम पिता की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए कदम बढ़ा चुकीं प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के पांच दिवसीय दौरे की शुरुआत मानेसर से होगी। आरती गांव कासन में निगम पार्षद के आवास पर चाय पर चर्चा के साथ कार्यक्रम शुरू करेंगी। मानेसर के मेयर इंद्रजीत के गांव हयातपुर सेक्टर 94 में मेयर के आवास पर चाय पर चर्चा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इससे पहले आईएमटी सेक्टर-1 मानेसर निगम पार्षद के घर चाय पर चर्चा और गांव बड़ा सेक्टर 86 निगम पार्षद के आवास पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगी। तीन जिलों पर रहेगा फोकस आरती राव अपने पांच दिवसीय पड़ाव के दौरान तीन जिलों पर फोकस करेंगी। जिनमें रेवाड़ी के साथ गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ शामिल रहेगा। हालांकि राव इंद्रजीत सिंह का प्रभाव झज्जर, भिवानी और दादरी में भी माना जाता है। राव इंद्रजीत सिंह ने 2019 के चुनाव से पहले झज्जर के दोंगड़ा अहीर में रैली कर भाजपा को अपनी ताकत दिखाकर आरती राव के लिए टिकट की पैरवी की थी। इसके बावजूद भाजपा ने 2019 में आरती राव को टिकट नहीं दी थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *