हरियाणा विधानसभा कमेटी का पानीपत दौरा:जिला जेल का निरीक्षण करेगी; कैदियों की रहने, खाने, सुरक्षा, शिक्षा, प्रशिक्षण का जायजा लेगी

हरियाणा विधानसभा कमेटी का पानीपत दौरा:जिला जेल का निरीक्षण करेगी; कैदियों की रहने, खाने, सुरक्षा, शिक्षा, प्रशिक्षण का जायजा लेगी

हरियाणा की जेलों को केवल सजा का केंद्र न बनाकर सुधार, प्रशिक्षण और पुनर्वास का मंच बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा विधानसभा की युवा एवं युवा मामले कमेटी आज पानीपत जिला जेल का निरीक्षण करेगी। इस दौरान युवाओं को उपलब्ध सुविधाओं, उनके कौशल विकास और भविष्य की संभावनाओं की गहन पड़ताल की जाएगी। इससे पहले कमेटी की बैठक पानीपत स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता कमेटी के चेयरमैन एवं समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना करेंगे। बैठक में कमेटी के सभी सदस्य कौशल विकास पर रहेगा खास फोकस विधायकों के अलावा जेल विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव और महानिदेशक को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक में पूर्व निर्धारित एजेंडे के तहत जेलों में युवाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके बाद कमेटी दोपहर में सीधे पानीपत जिला जेल पहुंचेगी। इस दौरान कैदियों और बंदियों को उपलब्ध आवासीय व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, भोजन, सुरक्षा, शिक्षा और प्रशिक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। विशेष रूप से युवा कैदियों और विचाराधीन बंदियों के जीवन सुधार और पुनर्वास से जुड़े पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *