बेगूसराय से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी:30 जनवरी से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, 12 घंटे में बरौनी से अयोध्या पहुंचाएगी ट्रेन

बेगूसराय से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी:30 जनवरी से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, 12 घंटे में बरौनी से अयोध्या पहुंचाएगी ट्रेन

बेगूसराय के लोगों को अब अयोध्या जाना काफी आसान हो गया है। रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कटिहार-बरौनी-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते डिब्रूगढ़ और गोमतीनगर के बीच अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नई अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुरू करने से लोग अब 36 घंटे में आसानी से अयोध्या दर्शन कर वापस आ जाएंगे। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा 18 जनवरी को डिब्रूगढ़ और गोमतीनगर के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन का शुभारंभ स्पेशल ट्रेन नंबर-05949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर किया गया था। उसके बाद अब नियमित परिचालन का शेड्यूल जारी किया गया है। डिब्रूगढ़ से 30 जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार, गोमतीनगर से 1 फरवरी से प्रत्येक रविवार चलेगी ट्रेन ट्रेन नंबर-15949/15950 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन डिब्रूगढ़ से 30 जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार को तथा गोमतीनगर से 1 फरवरी से प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। इस प्रीमियम ट्रेन में स्लीपर कोच के 8 बोगी, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11 बोगी, पैंट्रीकार का 1 बोगी सहित 22 कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन नंबर-15949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस 30 जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार को डिब्रूगढ़ से 21.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 19.20 कटिहार, 20.15 बजे नवगछिया, 21.19 बजे खगड़िया, 21.51 बजे बेगूसराय, 22.35 बजे बरौनी, तीसरे दिन 00.23 बजे हाजीपुर, 00.33 बजे सोनपुर, 2.50 बजे छपरा, 6.50 बजे गोरखपुर एवं 10 बजे अयोध्या धाम सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 13.30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर-15950 गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस 1 फरवरी से प्रत्येक रविवार को गोमतीनगर से 18.40 बजे प्रस्थान कर रात 10.00 बजे अयोध्या धाम होते हुए दूसरे दिन 5.15 बजे छपरा, 6.41 बजे सोनपुर, 6.55 बजे हाजीपुर, 9.05 बजे बरौनी, 9.31 बजे बेगूसराय, 10.23 बजे खगड़िया, 12.00 बजे नवगछिया एवं 14.15 बजे कटिहार रुकते हुए तीसरे दिन 12.40 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी। यात्री बोले- रेल मंत्रालय ने रामलला के दर्शन का शानदार उपाहार दिया है ट्रेन से यात्रा करने वालों का कहना है कि रेल मंत्रालय ने रामलला के दर्शन का शानदार उपहार दिया है। शनिवार की रात 10.00 बजे बेगूसराय स्टेशन से ही डायरेक्ट जाकर सुबह 10:00 बजे अयोध्या धाम पहुंच जाएंगे। उसी दिन अयोध्या धाम में भगवान का दर्शन, स्थानीय प्रसिद्ध मंदिर, हनुमान गढ़ी, सरयू नदी, शाम की आरती देख उसी रात 10:00 बजे अयोध्या में उसी ट्रेन को पकड़ अगले दिन सुबह 9:30 बजे सोमवार बेगूसराय स्टेशन वापस आना आसान हो गया। बेगूसराय के लोगों को अब अयोध्या जाना काफी आसान हो गया है। रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कटिहार-बरौनी-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते डिब्रूगढ़ और गोमतीनगर के बीच अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नई अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुरू करने से लोग अब 36 घंटे में आसानी से अयोध्या दर्शन कर वापस आ जाएंगे। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा 18 जनवरी को डिब्रूगढ़ और गोमतीनगर के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन का शुभारंभ स्पेशल ट्रेन नंबर-05949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर किया गया था। उसके बाद अब नियमित परिचालन का शेड्यूल जारी किया गया है। डिब्रूगढ़ से 30 जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार, गोमतीनगर से 1 फरवरी से प्रत्येक रविवार चलेगी ट्रेन ट्रेन नंबर-15949/15950 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन डिब्रूगढ़ से 30 जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार को तथा गोमतीनगर से 1 फरवरी से प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। इस प्रीमियम ट्रेन में स्लीपर कोच के 8 बोगी, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11 बोगी, पैंट्रीकार का 1 बोगी सहित 22 कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन नंबर-15949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस 30 जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार को डिब्रूगढ़ से 21.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 19.20 कटिहार, 20.15 बजे नवगछिया, 21.19 बजे खगड़िया, 21.51 बजे बेगूसराय, 22.35 बजे बरौनी, तीसरे दिन 00.23 बजे हाजीपुर, 00.33 बजे सोनपुर, 2.50 बजे छपरा, 6.50 बजे गोरखपुर एवं 10 बजे अयोध्या धाम सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 13.30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर-15950 गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस 1 फरवरी से प्रत्येक रविवार को गोमतीनगर से 18.40 बजे प्रस्थान कर रात 10.00 बजे अयोध्या धाम होते हुए दूसरे दिन 5.15 बजे छपरा, 6.41 बजे सोनपुर, 6.55 बजे हाजीपुर, 9.05 बजे बरौनी, 9.31 बजे बेगूसराय, 10.23 बजे खगड़िया, 12.00 बजे नवगछिया एवं 14.15 बजे कटिहार रुकते हुए तीसरे दिन 12.40 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी। यात्री बोले- रेल मंत्रालय ने रामलला के दर्शन का शानदार उपाहार दिया है ट्रेन से यात्रा करने वालों का कहना है कि रेल मंत्रालय ने रामलला के दर्शन का शानदार उपहार दिया है। शनिवार की रात 10.00 बजे बेगूसराय स्टेशन से ही डायरेक्ट जाकर सुबह 10:00 बजे अयोध्या धाम पहुंच जाएंगे। उसी दिन अयोध्या धाम में भगवान का दर्शन, स्थानीय प्रसिद्ध मंदिर, हनुमान गढ़ी, सरयू नदी, शाम की आरती देख उसी रात 10:00 बजे अयोध्या में उसी ट्रेन को पकड़ अगले दिन सुबह 9:30 बजे सोमवार बेगूसराय स्टेशन वापस आना आसान हो गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *