पटना में जेवर से भरे बैग लूट ले गए बदमाश:विरोध करने पर ज्वेलरी कारोबारी पर चलाई गोली, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पटना में जेवर से भरे बैग लूट ले गए बदमाश:विरोध करने पर ज्वेलरी कारोबारी पर चलाई गोली, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में लूट हुई है। इलाके में NEET की छात्रा की मौत का मामला चल ही रहा है। ऐसे में यह एक और बड़ी वारदात हो गई है। बदमाशों ने राजेंद्र नगर मेन रोड के पास हथियार के बल पर जेवर से भरे बैग कारोबारी से लूट लिए। बैग में 20 लाख के जेवर थे। फायरिंग भी की गई है। इसे लेकर पीड़ित कारोबारी रवि कुमार ने चित्रगुप्त नगर थाने में शिकायत की गई है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है। पिता को रेलवे स्टेशन से रिसीव करने गए थे पीड़ित वैशाली के हाजीपुर में रहते हैं। हाजीपुर में ही उनकी सोने की 3 दुकानें हैं। उनके पिता आभूषण लाने के लिए कोलकाता गए हुए थे। 18 जनवरी की सुबह वह दानापुर हावड़ा एक्सप्रेस से राजेंद्र नगर टर्मिनल पर पहुंचे। उनके साथ 2 बैग था। एक कर्मी भी था। कर्मी के साथ वे दोनों बैग लेकर स्टेशन पर उतरे। पिता के स्टेशन पर आने के बाद रवि रिसीव करने के लिए कार से पहुंचे थे। जैसे ही वह आगे बढ़े देखा कि हथियार से लैस अपराधी पिता के साथ लूटपाट कर रहे थे। वह उनसे दोनों बैग लूटने का प्रयास कर रहे थे। वह मौके पर पहुंच और इसका विरोध करने लगे। अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर रवि पर फायरिंग कर दी। गोली उनके बगल से गुजर गई। अपराधियों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई गई, जो हेलमेट पहने हुए थे। अपराधियों ने दूसरी बाद फायरिंग का प्रयास किया, तब मैगजीन ही गिर गई। तब अपराधियों ने पिस्टल के बट से रवि के सिर पर हमला कर दिया। एक बैग लूटकर सभी फरार हो गए। पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में लूट हुई है। इलाके में NEET की छात्रा की मौत का मामला चल ही रहा है। ऐसे में यह एक और बड़ी वारदात हो गई है। बदमाशों ने राजेंद्र नगर मेन रोड के पास हथियार के बल पर जेवर से भरे बैग कारोबारी से लूट लिए। बैग में 20 लाख के जेवर थे। फायरिंग भी की गई है। इसे लेकर पीड़ित कारोबारी रवि कुमार ने चित्रगुप्त नगर थाने में शिकायत की गई है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है। पिता को रेलवे स्टेशन से रिसीव करने गए थे पीड़ित वैशाली के हाजीपुर में रहते हैं। हाजीपुर में ही उनकी सोने की 3 दुकानें हैं। उनके पिता आभूषण लाने के लिए कोलकाता गए हुए थे। 18 जनवरी की सुबह वह दानापुर हावड़ा एक्सप्रेस से राजेंद्र नगर टर्मिनल पर पहुंचे। उनके साथ 2 बैग था। एक कर्मी भी था। कर्मी के साथ वे दोनों बैग लेकर स्टेशन पर उतरे। पिता के स्टेशन पर आने के बाद रवि रिसीव करने के लिए कार से पहुंचे थे। जैसे ही वह आगे बढ़े देखा कि हथियार से लैस अपराधी पिता के साथ लूटपाट कर रहे थे। वह उनसे दोनों बैग लूटने का प्रयास कर रहे थे। वह मौके पर पहुंच और इसका विरोध करने लगे। अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर रवि पर फायरिंग कर दी। गोली उनके बगल से गुजर गई। अपराधियों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई गई, जो हेलमेट पहने हुए थे। अपराधियों ने दूसरी बाद फायरिंग का प्रयास किया, तब मैगजीन ही गिर गई। तब अपराधियों ने पिस्टल के बट से रवि के सिर पर हमला कर दिया। एक बैग लूटकर सभी फरार हो गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *