नाइजीरिया (Nigeria) में ईसाइयों (Christians) को निशाना बनाने के मामले अक्सर ही देखने को मिलते हैं और इनमें किसी तरह की कमी नहीं हो रही है। अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। देश के उत्तरी कडुना (Northern Kaduna) राज्य में रविवार को दो चर्चों पर हमला करने के बाद हथियारबंद गैंग ने 163 ईसाई श्रद्धालुओं को किडनैप कर लिया। चर्च के पादरियों के समूह के एक सदस्य ने इस बारे में जानकारी दी।
किडनैप करके ले गए जंगल
नाइजीरिया के उत्तरी हिस्से के लिए क्रिश्चियन एसोसिएशन ऑफ नाइजीरिया के हेड रेवरेंड जोसेफ हयाब (Joseph Hayab) ने सोमवार को बताया कि हमलावर बड़ी संख्या में आए और कजुरू (Kajuru) जिले के कुर्मिन वाली (Kurmin Wali) गाँव में रविवार की प्रार्थना के दौरान दो चर्चों पर हमला किया। हमलावरों ने चर्चों के प्रवेशद्वार को ब्लॉक कर दिया और ईसाई श्रद्धालुओं को किडनैप कर लिया। उन्होंने 172 लोगों को किडनैप किया था, लेकिन उनमें से 9 किसी तरह से जान बचाकर भाग गए। इसके बाद हमलावर 163 लोगों को अपने साथ जंगल में ले गए। फिलहाल यह नहीं पता चला है कि हमलावर आतंकी थे या गैंगस्टर्स।
डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का नहीं हुआ असर
अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) नाइजीरिया में ईसाइयों की किडनैपिंग और उनके खिलाफ हो रही हिंसा को रोकने की धमकियाँ भी दे चुके हैं। पिछले महीने ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने नाइजीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर हवाई हमले भी किए थे। हालांकि उसके बावजूद 163 ईसाइयों की किडनैपिंग से लग रहा है कि ट्रंप की धमकियों का असर नहीं हो रहा है।



Armed gangs kidnapped 163 Christian worshippers after storming two churches in Nigeria’s northern Kaduna State on Sunday, a member of the clergy told AFP