दुष्कर्म का मामला:महिला के घर गए वकील को जूतों की माला पहनाई, महिला ने दुष्कर्म और वकील ने हनी ट्रैप का मामला दर्ज करवाया

दुष्कर्म का मामला:महिला के घर गए वकील को जूतों की माला पहनाई, महिला ने दुष्कर्म और वकील ने हनी ट्रैप का मामला दर्ज करवाया

एक वकील काे जूतों की माला पहनाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद चौहटन थाने में एक महिला ने वकील पर उसका नग्न फोटो दिखाकर उसके साथ पिछले 7-8 माह में कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दो दिन पूर्व उसके घर पर आकर दुष्कर्म करने के दौरान उसे रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द करने की रिपोर्ट दी है। इसी मामले में वकील की ओर से चौहटन थाने में रिपोर्ट देकर महिला की ओर से लगातार उसे ब्लैकमेल करने और हनी ट्रैप कर फंसाने का षड़यंत्र रचकर उसकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाते हुए 2 लाख रुपए की डिमांड का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज किए हैं। महिला ने 1.19 लाख रुपए ऐंठे, 2 लाख और मांगे: वकील पुलिस को दी रिपोर्ट में वकील रणजीत कुमार ने बताया कि उनके पास करीब 7-8 माह पूर्व एक महिला आई थी। उसने कहा कि उसके खेत से ​रास्ता निकालने के लिए पैरवी करनी है। एसडीएम रामसर व चौहटन के समक्ष इसका दावा पेश किया। महिला की ओर से पूर्व में शिव थाने में शंभूसिंह के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया था, उसमें भी पैरवी करने के लिए कहा। वकील ने कहा कि उसका पुराना हिसाब कर दो, इसके बाद महिला ने उसे घर पर बुलाया। आरोप हैं कि वहां महिला ने उसके साथ नग्न फोटो खींच लिए। वकील रणजीत ने बताया कि उसे महिला को फोन-पे के जरिए डेढ़ माह में करीब 1.19 लाख रुपए दिए थे। 17 जनवरी को उसे फोन करके महिला ने घर पर बुलाया था। पहले ही षड़यंत्र रचकर बैठे उसके पति सहित अन्य 5-7 लोगों ने उसे बंधक बनाया और मारपीट शुरू कर दी। 8 माह से वकील नग्न फोटो दिखा कर रहा था रेप: महिला महिला की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया कि शंभूसिंह निवासी बीसूकला के ट्यूबवैल पर वह कृषि का काम करती थी। उस दौरान शंभूसिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका मामला शिव थाने में दर्ज है। इसकी पैरवी के लिए वकील रणजीत कुमार से मिली। इस पर उसने भरोसा दिलाया था वो उसकी पैरवी करेगा। इसके बाद शंभूसिंह ने वकील रणजीत से मिलकर शिव वाले दुष्कर्म मामले में उसे नुकसान पहुंचाया। शंभूसिंह ने उसके नग्न फोटो वकील रणजीत को दे दिए। रणजीत उसे नग्न फोटो का डर दिखा कर धमकियां देने लगा कि उसे के साथ संबंध नहीं बनाए तो वो वायरल कर देगा। आरोपी वकील ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसके परिजनों को नग्न फोटो भेजकर दबाव बनाता रहा। इसके बाद महिला को उसके परिवार से भी अलग करवा दिया। आरोपी वकील कई बार उसके घर पर आया है और उसकी घटनाएं सीसीटीवी में कैद है। 17 जनवरी की रात 8 बजे रणजीत शराब पीकर उसके घर में घुसा और आते ही जबरदस्ती करने लगा। महिला के चिल्लाने पर पति सहित आसपास के लोग मौके पर आए और बीच-बचाव कर महिला को छुड़वाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *