बिहार में अभी ठंड से राहत नहीं, बढ़ेगी कनकनी:7 जिलों का तापमान 8 डिग्री से कम, 6.5 डिग्री के साथ भागलपुर सबसे ठंडा

बिहार में अभी ठंड से राहत नहीं, बढ़ेगी कनकनी:7 जिलों का तापमान 8 डिग्री से कम, 6.5 डिग्री के साथ भागलपुर सबसे ठंडा

पटना समेत बिहार के कई जिलों में धूप निकलने से ठंड से राहत जरूर मिली है, लेकिन जनवरी के आखिरी हफ्ते तक ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते प्रदेश में कनकनी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पटना, बेगूसराय समेत 9 जिलों में धुंध दिखेगी। पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ सकती है। साथ ही बाकी के जिलों में सुबह में कुहासा रहेगा, लेकिन दिन में धूप खिलने से हल्की राहत मिलेगी। राज्य के 7 जिलों का टेंपरेचर 8 डिग्री से कम है। बीते 24 घंटे में 14 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। 6.2 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर का सबौर सबसे ठंडा रहा। नालंदा में 7.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, 21 तारीख को 4 से 5 जिलों में घना कुहासा दिखेगा। जिसके बाद आने वाले 6 दिनों तक ठंड सामान्य रहेगी। फिलहाल तापमान में एक से 2 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। 20-21 जनवरी के बाद उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी और शुष्क हवाओं के तेज होने की संभावना है। इन हवाओं के सक्रिय होते ही न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है। पटना में कैसा रहेगा मौसम पटना में आज सुबह और देर रात कुहासा छाया रहेगा। 11 से 12 डिग्री तक न्यूनतम तापमान रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री तक रहेगा। राजधानी में फिलहाल ठंड ज्यादा नहीं है। लगातार दिन में धूप निकलने से कनकनी कम हो गई है। 24 घंटे में पटना का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस था। क्यों बढ़ रहा है कोहरा? उत्तर भारत में लगातार ठंडी हवा, नमी और स्थिर वातावरण के कारण बिहार में इस समय घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। अगले कुछ दिनों तक सुबह-शाम कोहरे का असर बने रहने की संभावना जताई जा रही है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना या अव्यवस्था से निपटा जा सके। प्रशासन और आम लोगों के लिए सलाह मौसम विभाग ने घने कोहरे को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और फॉग लाइट का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। सुबह के समय खासकर हाईवे और पुलों पर सतर्कता बरतने की जरूरत है। ट्रेन और बस सेवाओं के समय पर भी असर पड़ सकता है। पटना समेत बिहार के कई जिलों में धूप निकलने से ठंड से राहत जरूर मिली है, लेकिन जनवरी के आखिरी हफ्ते तक ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते प्रदेश में कनकनी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पटना, बेगूसराय समेत 9 जिलों में धुंध दिखेगी। पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ सकती है। साथ ही बाकी के जिलों में सुबह में कुहासा रहेगा, लेकिन दिन में धूप खिलने से हल्की राहत मिलेगी। राज्य के 7 जिलों का टेंपरेचर 8 डिग्री से कम है। बीते 24 घंटे में 14 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। 6.2 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर का सबौर सबसे ठंडा रहा। नालंदा में 7.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, 21 तारीख को 4 से 5 जिलों में घना कुहासा दिखेगा। जिसके बाद आने वाले 6 दिनों तक ठंड सामान्य रहेगी। फिलहाल तापमान में एक से 2 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। 20-21 जनवरी के बाद उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी और शुष्क हवाओं के तेज होने की संभावना है। इन हवाओं के सक्रिय होते ही न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है। पटना में कैसा रहेगा मौसम पटना में आज सुबह और देर रात कुहासा छाया रहेगा। 11 से 12 डिग्री तक न्यूनतम तापमान रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री तक रहेगा। राजधानी में फिलहाल ठंड ज्यादा नहीं है। लगातार दिन में धूप निकलने से कनकनी कम हो गई है। 24 घंटे में पटना का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस था। क्यों बढ़ रहा है कोहरा? उत्तर भारत में लगातार ठंडी हवा, नमी और स्थिर वातावरण के कारण बिहार में इस समय घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। अगले कुछ दिनों तक सुबह-शाम कोहरे का असर बने रहने की संभावना जताई जा रही है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना या अव्यवस्था से निपटा जा सके। प्रशासन और आम लोगों के लिए सलाह मौसम विभाग ने घने कोहरे को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और फॉग लाइट का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। सुबह के समय खासकर हाईवे और पुलों पर सतर्कता बरतने की जरूरत है। ट्रेन और बस सेवाओं के समय पर भी असर पड़ सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *