तारामंडल और एयरपोर्ट के आसपास की हवा फिर से खराब, एक्यूआई 200 पार

तारामंडल और एयरपोर्ट के आसपास की हवा फिर से खराब, एक्यूआई 200 पार

धूप निकलने और वाहनों की आवाजाही बढ़ने से सड़कों पर धूल-कण उड़ रहे हैं, जिससे एक बार फिर शहर की हवा जहरीली होती जा रही है। सुबह-शाम हवा में नमी होने के कारण वायुमंडल के निचले स्तर में धूल-कण मंडरा रहे हैं। इससे वेटनरी मैदान, एयरपोर्ट और तारामंडल के आसपास की हवा सबसे प्रदूषित दर्ज की गई है। सोमवार को वेटनरी मैदान के पास एक्यूआई लेवल 237, तारामंडल के पास 218 और दानापुर में 181 दर्ज किया गया है। वहीं पीएम 2.5 और पीएम 10 मानक से दोगुना अधिक दर्ज किया गया है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मानक के अनुसार, 200 से अधिक एक्यूआई लेवल होने पर स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वायु प्रदूषण रोकने के लिए सरकारी कार्यालयों में पौधरोपण होगा राजधानी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए फ्लाईओवर के नीचे और सरकारी कार्यालय के परिसर से अतिक्रमण हटाकर पौधरोपण किया जाएगा। गांधी मैदान, पटना समाहरणालय सहित अन्य कार्यालय परिसरों से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इन स्थलों पर हरियाली बढ़ाने से धूल-कण को रोकने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने जिला वन पदाधिकारी (पार्क डिवीजन) को हरित क्षेत्र विकास के लिए निर्देश दिया है। कहां कितना एक्यूआई लेवल धूप निकलने और वाहनों की आवाजाही बढ़ने से सड़कों पर धूल-कण उड़ रहे हैं, जिससे एक बार फिर शहर की हवा जहरीली होती जा रही है। सुबह-शाम हवा में नमी होने के कारण वायुमंडल के निचले स्तर में धूल-कण मंडरा रहे हैं। इससे वेटनरी मैदान, एयरपोर्ट और तारामंडल के आसपास की हवा सबसे प्रदूषित दर्ज की गई है। सोमवार को वेटनरी मैदान के पास एक्यूआई लेवल 237, तारामंडल के पास 218 और दानापुर में 181 दर्ज किया गया है। वहीं पीएम 2.5 और पीएम 10 मानक से दोगुना अधिक दर्ज किया गया है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मानक के अनुसार, 200 से अधिक एक्यूआई लेवल होने पर स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वायु प्रदूषण रोकने के लिए सरकारी कार्यालयों में पौधरोपण होगा राजधानी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए फ्लाईओवर के नीचे और सरकारी कार्यालय के परिसर से अतिक्रमण हटाकर पौधरोपण किया जाएगा। गांधी मैदान, पटना समाहरणालय सहित अन्य कार्यालय परिसरों से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इन स्थलों पर हरियाली बढ़ाने से धूल-कण को रोकने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने जिला वन पदाधिकारी (पार्क डिवीजन) को हरित क्षेत्र विकास के लिए निर्देश दिया है। कहां कितना एक्यूआई लेवल  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *