भारत VS न्यूजीलैंड:‘रो-को’ नहीं, फिर भी टी-20 का पारा चढ़ा… 40 हजार टिकटें बुक

भारत VS न्यूजीलैंड:‘रो-को’ नहीं, फिर भी टी-20 का पारा चढ़ा… 40 हजार टिकटें बुक

नवा रायपुर में 23 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला होने जा रहा है। इस मैच को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह दिख रहा है। स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली (रो-को) रायपुर नहीं आ रहे हैं, फिर मैच 4 दिन पहले ही 40 हजार टिकटें बुक हो गई हैं। स्टेडियम मिलने के बाद यहां दूसरा मैच होगा। भारत-न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का 22 जनवरी को रायपुर आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। वहीं, 22 जनवरी की शाम एक और 23 जनवरी की सुबह दूसरी टीम प्रैक्टिस कर सकती है। बता दें कि 3 दिसंबर को खेले गए अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में टिकट बिक्री का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था। जिनी.इन का ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही टिकट सोल्ड आउट हो गए थे और ब्लैक मार्केट में टिकटों के दाम आसमान छू रहे थे। रोहित-कोहली नहीं आ रहे, फिर भी दर्शकों में उत्साह्र छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के डायरेक्टर बलदेव सिंह भाटिया और विजय शाह ने बताया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं आ रहे हैं, लेकिन दर्शकों में खासा उत्साह है। उन्होंने बताया कि वनडे मैच के दौरान टिकट बुकिंग साइट सिर्फ 24 घंटे के लिए खुली थी, जबकि इस बार पहले से टेस्ट सीजन चल रहा है। इसके अलावा, एक महीने पहले ही दर्शक अंतरराष्ट्रीय मैच देख चुके हैं, इसलिए भी उत्साह में कमी आई है। वहीं, मार्च में विराट कोहली की टीम के आईपीएल के दो मैच राजधानी में होने हैं, जिसका इंतजार भी दर्शक कर रहे हैं। सीट नंबरिंग का काम रोका गया : सीट विवाद से बचने के लिए स्टेडियम की कुर्सियों पर नंबरिंग का काम शुरू किया गया था, लेकिन समय की कमी को देखते हुए इसे फिलहाल रोक दिया गया है। बताया गया कि मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, ऐसे में टिकट लेकर पहले पहुंचने वाले दर्शकों को मनचाही सीट मिल सकेगी, जबकि बाद में उपलब्ध सीटों पर एडजस्ट किया जाएगा। मैच से पहले तैयारी भी शुरू बैठक में सुरक्षा पर फोकस
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने 23 जनवरी को राजधानी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के साथ बैठक की। उन्होंने इसे राज्य के लिए महत्वपूर्ण आयोजन बताते हुए खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा, सुरक्षा और एसओपी के सख्त पालन के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आग व आपदा प्रबंधन, मेडिकल सुविधा, सभी गेटों पर वॉलंटियर की तैनाती और सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *