तारडीह | प्रखंड के शेरपुर नारायणपुर पंचायत में सोमवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया गया।पंचायत मुखिया संजना सरोज एवं मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश रोशन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इकाई का शुभारंभ किया। साथ ही कचरा उठाव वाहन को हरी झंडी दिखाकर नियमित कचरा संग्रहण की शुरुआत की गई। इस अवसर पर स्वच्छता प्रखंड समन्वयक राजनारायण महतो, पंचायत सचिव आशुतोष कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक शंभू कुमार चौधरी, कनीय अभियंता पंकज गुप्ता, लेखपाल गुड्डी कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की अपील की। तारडीह | प्रखंड के शेरपुर नारायणपुर पंचायत में सोमवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया गया।पंचायत मुखिया संजना सरोज एवं मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश रोशन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इकाई का शुभारंभ किया। साथ ही कचरा उठाव वाहन को हरी झंडी दिखाकर नियमित कचरा संग्रहण की शुरुआत की गई। इस अवसर पर स्वच्छता प्रखंड समन्वयक राजनारायण महतो, पंचायत सचिव आशुतोष कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक शंभू कुमार चौधरी, कनीय अभियंता पंकज गुप्ता, लेखपाल गुड्डी कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की अपील की।


