करायपरसुराय में गोलीबारी, महिला घायल:चुनावी रंजिश को लेकर झड़प के अगले दिन घटना

करायपरसुराय में गोलीबारी, महिला घायल:चुनावी रंजिश को लेकर झड़प के अगले दिन घटना

नालंदा जिले के करायपरसुराय थाना क्षेत्र के मखदुमपुर पंचायत के परसापर गांव में सोमवार को चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। इस घटना में एक महिला को गोली लगने से घायल हो गई, जिसे ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करायपरसुराय ले जाया गया। घायल महिला की पहचान परसापर गांव निवासी हिरावण पासवान की 45 वर्षीय पत्नी किरण देवी के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार को मखदुमपुर पंचायत के मेंढ़मा गांव के रामबाबू गोप के पुत्र कारु और परसापर गांव के रामेश्वर पासवान के पुत्र सुनील पासवान के बीच चुनावी रंजिश को लेकर झड़प हुई थी। इसी मामले को लेकर सोमवार को परसापर गांव के पासवान समुदाय और मेंढ़मा गांव के यादव समुदाय के बीच कई राउंड गोलियां चलीं। गोलीबारी के दौरान किरण देवी घायल हो गईं। थाना प्रभारी रणविजय कुमार ने इस संबंध में बताया कि इलाज के दौरान गोली लगने की पुष्टि नहीं की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि गोली महिला के बाएं पैर को छूकर निकल गई है। घायल महिला का इलाज जारी है। नालंदा जिले के करायपरसुराय थाना क्षेत्र के मखदुमपुर पंचायत के परसापर गांव में सोमवार को चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। इस घटना में एक महिला को गोली लगने से घायल हो गई, जिसे ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करायपरसुराय ले जाया गया। घायल महिला की पहचान परसापर गांव निवासी हिरावण पासवान की 45 वर्षीय पत्नी किरण देवी के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार को मखदुमपुर पंचायत के मेंढ़मा गांव के रामबाबू गोप के पुत्र कारु और परसापर गांव के रामेश्वर पासवान के पुत्र सुनील पासवान के बीच चुनावी रंजिश को लेकर झड़प हुई थी। इसी मामले को लेकर सोमवार को परसापर गांव के पासवान समुदाय और मेंढ़मा गांव के यादव समुदाय के बीच कई राउंड गोलियां चलीं। गोलीबारी के दौरान किरण देवी घायल हो गईं। थाना प्रभारी रणविजय कुमार ने इस संबंध में बताया कि इलाज के दौरान गोली लगने की पुष्टि नहीं की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि गोली महिला के बाएं पैर को छूकर निकल गई है। घायल महिला का इलाज जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *