प्रयागराज में महिला वकील से सिपाही ने की छेड़खानी:हाथ पकड़कर जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश की, फोन पर अश्लील बातें की; FIR

प्रयागराज में महिला वकील से सिपाही ने की छेड़खानी:हाथ पकड़कर जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश की, फोन पर अश्लील बातें की; FIR

प्रयागराज में एक सिपाही ने महिला वकील से छेड़खानी की। उससे फोन पर अश्लील बातें की और मिलने का दबाव बनाया। हत्या की धमकी देकर डराया धमकाया और मिलने कचहरी तक चलाया। उसकी जानकारी पर अधिवक्ताओं ने उसे पकड़ लिया और फिर भीड़ ने उसे जमकर पीटा। फिलहाल कर्नलगंज पुलिस ने महिला वकील की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 17 जनवरी को किया कॉल
आरोपी पुलिसकर्मी रवि सिंह डायल 112 में तैनात है और जार्जटाउन का रहने वाला है। पीड़िता थाना बारा क्षेत्र की रहने वाली हैं और जिला न्यायालय में वकील के रूप में कार्यरत हैं। पीड़िता के अनुसार, 17 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम रवि सिंह निवासी जार्जटाउन बताया। इसके बाद आरोपी लगातार फोन कॉल, अश्लील मैसेज और वीडियो कॉल कर मिलने का दबाव बनाने लगा। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें करते हुए जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। ना मिलने पर दी हत्या की धमकी
पीड़िता का आरोप है कि 19 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे आरोपी ने फोन कर धमकी दी कि यदि वह नहीं मिली तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। इससे घबराई पीड़िता ने आरोपी से मिलने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद आरोपी जबरन चुंगी के पास बुलाने लगा और बाद में न्यायालय परिसर के पास स्थित डाकघर पहुंच गया। जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने जबरदस्ती उसका हाथ पकड़कर अपनी गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर मौके पर अधिवक्ता आ गए और किसी तरह उसे आरोपी की गाड़ी से उतारा। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। खुद को बताया पुलिसकर्मी
घटना के बाद मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने आरोपी को कर्नलगंज थाना पहुंचाया। डायल 112 में तैनात सिपाही निकला आरोपी
कर्नलगंज थाने में की गई जांच में आरोपी की पहचान डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी के रूप में हुई। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *