जमुई में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। सोमवार रात चकाई-सिमुलतला मुख्य सड़क पर उत्पाद विभाग और सिमुलतला थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर भागने के प्रयास में अपनी कार को सड़क से उतारकर खेत में ले गया था। यह कार्रवाई रेलवे गुमटी के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को देखते ही तस्कर ने तेज रफ्तार में कार भगाने की कोशिश की। भागने के दौरान उसने कार को सड़क से उतारकर पास के खेत में घुसा दिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सड़क पर मौजूद राहगीर सुरक्षित बच गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर कार को मुख्य सड़क पर लाया खेत में फंसी कार को बाहर निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर कार को मुख्य सड़क पर लाया। इसके बाद उसे टोचन कर सिमुलतला थाना ले जाया गया। थाने में कार की तलाशी लेने पर उसकी डिक्की से 20 कार्टून अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही – सिमुलतला थाना अध्यक्ष इस संबंध में सिमुलतला थाना अध्यक्ष रूबी कुमारी ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी और बिहार में शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है ताकि इस अवैध धंधे पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। पुलिस और उत्पाद विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई को बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। जमुई में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। सोमवार रात चकाई-सिमुलतला मुख्य सड़क पर उत्पाद विभाग और सिमुलतला थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर भागने के प्रयास में अपनी कार को सड़क से उतारकर खेत में ले गया था। यह कार्रवाई रेलवे गुमटी के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को देखते ही तस्कर ने तेज रफ्तार में कार भगाने की कोशिश की। भागने के दौरान उसने कार को सड़क से उतारकर पास के खेत में घुसा दिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सड़क पर मौजूद राहगीर सुरक्षित बच गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर कार को मुख्य सड़क पर लाया खेत में फंसी कार को बाहर निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर कार को मुख्य सड़क पर लाया। इसके बाद उसे टोचन कर सिमुलतला थाना ले जाया गया। थाने में कार की तलाशी लेने पर उसकी डिक्की से 20 कार्टून अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही – सिमुलतला थाना अध्यक्ष इस संबंध में सिमुलतला थाना अध्यक्ष रूबी कुमारी ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी और बिहार में शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है ताकि इस अवैध धंधे पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। पुलिस और उत्पाद विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई को बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।


