#Ratlam के इन 15 गांवों में आज कृषि रथ

#Ratlam के इन 15 गांवों में आज कृषि रथ

रतलाम. कृषि रथ जिले में हर दिन भ्रमण कर रहा है। 20 जनवरी को जिले के आलोट, पिपलौदा, जावरा, सैलाना, बाजना विकासखंड के 15 गांवों में भ्रमण कर उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन आदि कृषि संबद्ध विषय पर किसानों से कृषि वैज्ञानिक सीधे सम्पर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों देंगे। उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास नीलमसिंह चौहान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 11 जनवरी से 11 फरवरी तक जिले में कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है।

आज इन गांवों पहुंचेगा कृषि रथ
20 जनवरी को विकासखण्ड आलोट के ग्राम पंचायत सेमलिया, बामनखेडी, पीपलखेडी, बरखेडा खुर्द, विकासखण्ड पिपलौदा के हरियाखेडा, बाराखेडा, अयाना विकासखण्ड जावरा के बडावादा, बडावदी, ललियाना, विकासखण्ड सैलाना के पाटडी, चंदेरा तथा विकासखण्ड बाजना के मानपुरा, झोली चंद्रगढ, रायपाडा में रथ भ्रमण करेगा। किसान भाई इन पंचायतों में सम्मिलित होकर उक्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

किसानों को दी जानकारी
जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, पराली प्रबंधन के संबंध में जानकारी किसानों को दी गई।

यहां भ्रमण कर दी किसानों को जानकारी
विकासखण्ड आलोट के ग्राम पंचायत माउखेडी, दूधिया, गुलबालोद, बगुनिया, विकासखण्ड पिपलौदा के बरगढ, सोहनगढ, बडायला चौरासी, विकासखण्ड जावरा के गोंदीशंकर, गोंदीधर्मसी, मांडवी, विकासखण्ड सैलाना के सैरा, बेडदा, आंबापाडा, विकासखण्ड रतलाम के मुंदडी, पलास, लालगुवाडी तथा विकासखण्ड बाजना के संदला, केलकच्छ एवं झरनिया में कृषि रथ द्वारा भ्रमण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *