दतिया में कलेक्टर बंगले के सामने हवा में उठा ट्रैक्टर:ओवरलोडिंग से बिगड़ा बैलेंस, रेलिंग पर चढ़ा; 2 घंटे बाधित रहा ट्रैफिक

दतिया में कलेक्टर बंगले के सामने हवा में उठा ट्रैक्टर:ओवरलोडिंग से बिगड़ा बैलेंस, रेलिंग पर चढ़ा; 2 घंटे बाधित रहा ट्रैफिक

दतिया में सिविल लाइन रोड पर सोमवार रात कलेक्टर बंगले के ठीक सामने एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां सड़क निर्माण में लगा एक ओवरलोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रेलिंग पर चढ़ गया। ट्रॉली में वजन ज्यादा होने के कारण ट्रैक्टर के अगले दोनों पहिए हवा में उठ गए और वह लोहे की रेलिंग पर जा टिका। गनीमत रही कि घटना के समय वहां से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। निर्माण कार्य में लगा था ट्रैक्टर इन दिनों सिविल लाइन रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है। कलेक्टर बंगले के सामने तक सड़क बन चुकी है। इसी काम में लगा ट्रैक्टर ट्रॉली में भारी सामग्री लेकर जा रहा था। जैसे ही वह बंगले के मुख्य गेट के सामने पहुंचा, ओवरलोडिंग की वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर का अगला हिस्सा हवा में उठ गया और वह डिवाइडर की रेलिंग पर चढ़ गया। JCB से उतारा, 50-60 फीट रेलिंग टूटी हादसे के बाद ट्रैक्टर को नीचे उतारने में करीब डेढ़ से दो घंटे का समय लगा। इस दौरान सड़क पर यातायात आंशिक रूप से बाधित रहा और वाहन चालकों को परेशानी हुई। बाद में जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस घटना में सड़क किनारे लगी करीब 50 से 60 फीट लंबी लोहे की रेलिंग उखड़कर क्षतिग्रस्त हो गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *