यूपी-बिहार सीमा पर स्थित बांसी पुलिस चौकी के सामने एक अनियंत्रित बोलेरो ने टेम्पो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में टेम्पो सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पडरौना जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना उस समय हुई, जब भितहा थाना क्षेत्र के खैरवा गांव निवासी प्रिंस यादव, उनकी माता मंजू देवी और चाची किसी जरूरी कार्य से टेम्पो में सवार होकर पडरौना जा रहे थे। बांसी चौकी के सामने पहुंचते ही पडरौना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। घायलों की पहचान खैरवा गांव निवासी सुरेन यादव के पुत्र प्रिंस यादव, उनकी माता मंजू देवी और चाची के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें पडरौना स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए सभी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बांसी चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अनियंत्रित बोलेरो के मालिक की पहचान धनहा थाना क्षेत्र के गोबरहिया गांव निवासी बबलू राम (पिता टैरी राम) के रूप में हुई है। पुलिस ने बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित बांसी पुलिस चौकी के सामने एक अनियंत्रित बोलेरो ने टेम्पो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में टेम्पो सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पडरौना जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना उस समय हुई, जब भितहा थाना क्षेत्र के खैरवा गांव निवासी प्रिंस यादव, उनकी माता मंजू देवी और चाची किसी जरूरी कार्य से टेम्पो में सवार होकर पडरौना जा रहे थे। बांसी चौकी के सामने पहुंचते ही पडरौना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। घायलों की पहचान खैरवा गांव निवासी सुरेन यादव के पुत्र प्रिंस यादव, उनकी माता मंजू देवी और चाची के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें पडरौना स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए सभी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बांसी चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अनियंत्रित बोलेरो के मालिक की पहचान धनहा थाना क्षेत्र के गोबरहिया गांव निवासी बबलू राम (पिता टैरी राम) के रूप में हुई है। पुलिस ने बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है।


