पटना की तर्ज पर समस्तीपुर में भी लगेगा ट्रैफिक सिग्नल:तीन स्थानों पर पहले चरण में किया जाएगा शुरू, एसपी ने कहा- स्थल का चयन कर लिया गया है

पटना की तर्ज पर समस्तीपुर में भी लगेगा ट्रैफिक सिग्नल:तीन स्थानों पर पहले चरण में किया जाएगा शुरू, एसपी ने कहा- स्थल का चयन कर लिया गया है

पटना की तर्ज पर अब समस्तीपुर शहर में भी ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था शुरू की जाएगी। इसके लिए पहले चरण में तीन स्थलों का चयन किया गया है। यहां सिग्नल व्यवस्था की शुरुआत की जाएगी। यहां की सफलता के बाद पूरे शहर को इससे जोड़ा जाएगा। ताकि लोगों को किसी भी सड़क पर जाम की समस्या का सामना करना नहीं पड़े। एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि समस्तीपुर शहर छोटा है लेकिन यहां जाम की समस्या विकराल है। जाम की समस्या को दूर करने के लिए यहां यातायात थाना भी कार्यरत है। अब शहर की यातायात व्यवस्था को हाईटेक बनाने के लिए ट्रैफिक सिग्नल शुरू करने को लेकर प्लानिंग की गई है। इसके साथ ही पहले चरण में पांच ट्रैफिक पोस्ट भी खोले जाएंगे। जहां राउंड दी क्लॉक यातायात पुलिस रह सकें। इसके लिए एक प्लानिंग पुलिस मुख्यालय को भेजी गई है। इन स्थानों पर लगेगा ट्रैफिक सिग्नल एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी शहर के मगरदही घाट, पलेट मैदान गोलंबर और मथुरापुर घाट पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की योजना है। इन स्थानों पर सिग्नल की शुरुआत के बाद शहर के अन्य क्षेत्रों में भी धीरे-धीरे ट्रैफिक व्यवस्था को सिग्नल सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही पुलिस की टीम भी तैनात रहेगी। जो लोगों को यातायात में मदद पहुंचाएगी। पांच ट्रैफिक पोस्ट का होगा निर्माण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से राउंड दी क्लॉक चलता रहे। इसके लिए शहर के पांच स्थानों पर ट्रैफिक पोस्ट खोलने की भी योजना बनाई जा रही है। इसके लिए अभी स्थल चयन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए अभी मगरदहीघाट, पटेल मैदान गोलंबर, मथुरापुरघाट, मुसरीघरारी को संभावित स्थल में रखा गया है। एक अन्य स्थल की तलाश जारी है। ट्रैफिक पोस्ट पर कमरा के साथ ही वहां रहने वालों के लिए पीने का पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था रहेगी। सिंगल रूट व्यवस्था पुन: लागू करने पर विचार एसपी ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व शहर में सिंगल रूट सिस्टम लागू किया गया है। बहरहाल यह व्यवस्था बंद है। जिस पर पुनर्विचार किया जा रहा है। पूर्व के अनुभव पर मंथल चल रहा है। मंथन उपरांत इसे पुन: लागू किया जा सकता है। पटना की तर्ज पर अब समस्तीपुर शहर में भी ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था शुरू की जाएगी। इसके लिए पहले चरण में तीन स्थलों का चयन किया गया है। यहां सिग्नल व्यवस्था की शुरुआत की जाएगी। यहां की सफलता के बाद पूरे शहर को इससे जोड़ा जाएगा। ताकि लोगों को किसी भी सड़क पर जाम की समस्या का सामना करना नहीं पड़े। एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि समस्तीपुर शहर छोटा है लेकिन यहां जाम की समस्या विकराल है। जाम की समस्या को दूर करने के लिए यहां यातायात थाना भी कार्यरत है। अब शहर की यातायात व्यवस्था को हाईटेक बनाने के लिए ट्रैफिक सिग्नल शुरू करने को लेकर प्लानिंग की गई है। इसके साथ ही पहले चरण में पांच ट्रैफिक पोस्ट भी खोले जाएंगे। जहां राउंड दी क्लॉक यातायात पुलिस रह सकें। इसके लिए एक प्लानिंग पुलिस मुख्यालय को भेजी गई है। इन स्थानों पर लगेगा ट्रैफिक सिग्नल एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी शहर के मगरदही घाट, पलेट मैदान गोलंबर और मथुरापुर घाट पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की योजना है। इन स्थानों पर सिग्नल की शुरुआत के बाद शहर के अन्य क्षेत्रों में भी धीरे-धीरे ट्रैफिक व्यवस्था को सिग्नल सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही पुलिस की टीम भी तैनात रहेगी। जो लोगों को यातायात में मदद पहुंचाएगी। पांच ट्रैफिक पोस्ट का होगा निर्माण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से राउंड दी क्लॉक चलता रहे। इसके लिए शहर के पांच स्थानों पर ट्रैफिक पोस्ट खोलने की भी योजना बनाई जा रही है। इसके लिए अभी स्थल चयन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए अभी मगरदहीघाट, पटेल मैदान गोलंबर, मथुरापुरघाट, मुसरीघरारी को संभावित स्थल में रखा गया है। एक अन्य स्थल की तलाश जारी है। ट्रैफिक पोस्ट पर कमरा के साथ ही वहां रहने वालों के लिए पीने का पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था रहेगी। सिंगल रूट व्यवस्था पुन: लागू करने पर विचार एसपी ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व शहर में सिंगल रूट सिस्टम लागू किया गया है। बहरहाल यह व्यवस्था बंद है। जिस पर पुनर्विचार किया जा रहा है। पूर्व के अनुभव पर मंथल चल रहा है। मंथन उपरांत इसे पुन: लागू किया जा सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *