जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के धोबघट गांव में ग्रामीणों ने घर में चोरी कर भाग रहे एक चोर को पकड़ लिया। हालांकि, उसके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। पकड़े गए चोर की पहचान चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के धरवासन गांव निवासी राघो पासवान के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने राघो पासवान को पकड़कर गिद्धौर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित गोपाल सिंह ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गोपाल सिंह ने अपने आवेदन में बताया कि रविवार रात वे अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात तीन चोर उनके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने एक कमरे का दरवाजा खोलकर अलमारी में रखे सोने की बाली, एक सोने की चेन और 10 हजार 500 रुपए नकद चुरा लिए। कमरे से आ रही आवाज सुनकर परिवार के सदस्य जाग गए। जब वे कमरे की ओर गए, तो तीन चोर वहां से भागने लगे। गोपाल सिंह और उनके पुत्र चंदन ने ‘चोर-चोर’ चिल्लाया, जिसके बाद पड़ोसी आनंदी सिंह और गगन सिंह भी चंदन के साथ चोरों का पीछा करने लगे। इस दौरान दो चोर मौके से भाग निकले, लेकिन राघो पासवान को पकड़ लिया गया। चोर कमरे में चोरी के लिए लाए गए उपकरण जैसे सलाई रेंच, बर्मा, कटर, छूरा, पिलास, एक मोबाइल फोन और एक ट्रेन का टिकट छोड़ गए थे। पकड़े गए राघो पासवान ने पूछताछ में अपने फरार हुए दो साथियों के नाम धर्मेंद्र यादव और अमित कुमार बताए हैं। गिद्धौर पुलिस ने राघो पासवान को हिरासत में ले लिया है और बरामद सामान को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गई है। जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के धोबघट गांव में ग्रामीणों ने घर में चोरी कर भाग रहे एक चोर को पकड़ लिया। हालांकि, उसके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। पकड़े गए चोर की पहचान चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के धरवासन गांव निवासी राघो पासवान के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने राघो पासवान को पकड़कर गिद्धौर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित गोपाल सिंह ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गोपाल सिंह ने अपने आवेदन में बताया कि रविवार रात वे अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात तीन चोर उनके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने एक कमरे का दरवाजा खोलकर अलमारी में रखे सोने की बाली, एक सोने की चेन और 10 हजार 500 रुपए नकद चुरा लिए। कमरे से आ रही आवाज सुनकर परिवार के सदस्य जाग गए। जब वे कमरे की ओर गए, तो तीन चोर वहां से भागने लगे। गोपाल सिंह और उनके पुत्र चंदन ने ‘चोर-चोर’ चिल्लाया, जिसके बाद पड़ोसी आनंदी सिंह और गगन सिंह भी चंदन के साथ चोरों का पीछा करने लगे। इस दौरान दो चोर मौके से भाग निकले, लेकिन राघो पासवान को पकड़ लिया गया। चोर कमरे में चोरी के लिए लाए गए उपकरण जैसे सलाई रेंच, बर्मा, कटर, छूरा, पिलास, एक मोबाइल फोन और एक ट्रेन का टिकट छोड़ गए थे। पकड़े गए राघो पासवान ने पूछताछ में अपने फरार हुए दो साथियों के नाम धर्मेंद्र यादव और अमित कुमार बताए हैं। गिद्धौर पुलिस ने राघो पासवान को हिरासत में ले लिया है और बरामद सामान को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गई है।


