रहुई में पंचायत समिति की बैठक:किसानों को एफपीओ से जोड़ने और खाद की कालाबाजारी रोकने पर जोर

रहुई में पंचायत समिति की बैठक:किसानों को एफपीओ से जोड़ने और खाद की कालाबाजारी रोकने पर जोर

नालंदा जिले रहुई प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रशिक्षण भवन में सोमवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख बाबूलाल राम ने की, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मराज कुमार ने बैठक का संचालन किया। इस दौरान किसानों की समस्याओं, साफ-सफाई और विभिन्न सरकारी योजनाओं पर अहम चर्चा हुई। बैठक में विभिन्न पंचायतों के मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन मुद्दों से अवगत कराया और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति में सुधार की मांग की। किसानों को एफपीओ से जोड़ने और खाद की कालाबाजारी रोकने पर जोर उप प्रमुख राकेश रंजन ने प्रखंड में संचालित एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने खाद की कालाबाजारी और किल्लत पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। साथ ही, सभी पंचायतों में लंबे समय से ठप पड़े साफ-सफाई कार्य को शीघ्र शुरू कराने का आग्रह किया। बैठक में मौजूद सीडीपीओ जया कुमारी ने बताया कि सरकार द्वारा अनाथ बच्चों के लिए प्रति माह 1800 रुपए की परवरिश राशि दी जा रही है। उन्होंने पात्र लाभुकों की पहचान कर विभाग को सूचित करने की अपील की। इस बैठक में पैठना पंचायत की मुखिया सुशीला कुमारी, पंचायत समिति सदस्य अरविंद कुमार, जुगनू यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। नालंदा जिले रहुई प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रशिक्षण भवन में सोमवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख बाबूलाल राम ने की, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मराज कुमार ने बैठक का संचालन किया। इस दौरान किसानों की समस्याओं, साफ-सफाई और विभिन्न सरकारी योजनाओं पर अहम चर्चा हुई। बैठक में विभिन्न पंचायतों के मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन मुद्दों से अवगत कराया और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति में सुधार की मांग की। किसानों को एफपीओ से जोड़ने और खाद की कालाबाजारी रोकने पर जोर उप प्रमुख राकेश रंजन ने प्रखंड में संचालित एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने खाद की कालाबाजारी और किल्लत पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। साथ ही, सभी पंचायतों में लंबे समय से ठप पड़े साफ-सफाई कार्य को शीघ्र शुरू कराने का आग्रह किया। बैठक में मौजूद सीडीपीओ जया कुमारी ने बताया कि सरकार द्वारा अनाथ बच्चों के लिए प्रति माह 1800 रुपए की परवरिश राशि दी जा रही है। उन्होंने पात्र लाभुकों की पहचान कर विभाग को सूचित करने की अपील की। इस बैठक में पैठना पंचायत की मुखिया सुशीला कुमारी, पंचायत समिति सदस्य अरविंद कुमार, जुगनू यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *