Bole Chudiyan Song Budget: बॉलीवुड में अगर पसंदीदा पारिवारिक फिल्मों की बात हो, तो साल 2001 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ (K3G) का नाम सबसे पहले आता है। बता दें, इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन जैसे सीनियर्स स्टार्स के साथ करीना कपूर और ऋतिक रोशन की जोड़ी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
खासकर करीना कपूर के जरिए निभाया गया ‘पू’ (Poo) का किरदार, जो आज भी लड़कियों के बीच फेमस है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के सबसे आइकॉनिक गाने ‘बोले चूड़ियां’ को बनाने में मेकर्स के पसीने छूट गए थे?
200 डांसर और ग्रैंड सेट देख प्रोड्यूसर ने पकड़ लिया सिर
फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर रहे निखिल आडवाणी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ये हैरान कर देने वाला खुलासा किया हैं। साथ ही, उन्होंने बताया कि फिल्म के गाने ‘बोले चूड़ियां’ के लिए भव्यता का ऐसा लेवल तय किया गया था कि इसने फिल्म के पूरे बजट को हिला कर रख दिया। निखिल के अनुसार, उन्होंने शुरुआत में फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये का बजट तय किया था, लेकिन सिर्फ इसी एक गाने की लागत इतनी ज्यादा हो गई कि बजट का कोई हिसाब ही नहीं लग पा रहा था।
इतना ही नहीं, निखिल आडवाणी ने बताया कि शूटिंग के दौरान सेट पर भारी अफरा-तफरी का माहौल था। उन्होंने कहा, “बोले चूड़ियां का हमारा पहला सेट था। उस सेट पर करण जौहर तनाव और थकान के कारण बेहोश हो गए थे। साथ ही काजोल को अपने भारी-भरकम लहंगे के साथ डांस करने में बहुत परेशानी हो रही थी।” इस गाने को भव्य बनाने के लिए 200 प्रोफेशनल डांसर, 300 जूनियर आर्टिस्ट और बड़े-बड़े झूमर मंगाए गए थे। साथ ही, करण जौहर चाहते थे कि फिल्म का हर फ्रेम ‘लार्जर देन लाइफ’ दिखे और इसी चक्कर में खर्चा उम्मीद से कई गुना ज्यादा हो गया था।
गाने की बजट सुन रो पड़े थे मेकर्स
बता दें, खर्च इतना बढ़ गया था कि करण के पिता और फेमस प्रोड्यूसर यश जौहर ने अंत में एक हैरान करने वाला फैसला लिया। तब उन्हें पता चला कि सिर्फ एक गाने पर ही फिल्म के प्लान किए गए कुल बजट से ज्यादा खर्च हो चुका है, तो उन्होंने बजट के कागजात ही फाड़ दिए। उन्होंने करण से कहा कि अब हिसाब-किताब की चिंता छोड़ो और बस फिल्म पूरी करो। उस समय उन्हें समझ आ गया था कि इस भव्यता को अब रोका नहीं जा सकता।
भले ही उस समय इस गाने ने प्रोड्यूसर्स की जेब पर भारी असर डाला हो, लेकिन इसकी सफलता ने सब कुछ बराबर कर दिया और इस गाने में करीना-ऋतिक और शाहरुख-काजोल की केमिस्ट्री के साथ-साथ बच्चन परिवार की मौजूदगी ने इसे अमर बना दिया। आज भी शादियों और पार्टियों में ये गाना सबसे पहली पसंद रहता है और करीना का ‘पू’ अवतार फैशन वर्ल्ड में ट्रेंड सेट करता है।



… Can’t tell the amount of times I have seen this picture 
(@Lonelylilbirdie)
un rato?? Vean está película, está en