गोरखपुर में अधिवक्ता के पिता से चलती कार में लूट… सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, SSP से मिला सहमा परिवार

गोरखपुर में अधिवक्ता के पिता से चलती कार में लूट… सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, SSP से मिला सहमा परिवार

गोरखपुर जिले में एक अधिवक्ता के पिता के साथ हुई लूट की घटना के सात दिनों बाद भी पुलिस द्वारा सात दिन बाद भी कोई कारवाई न करने से सोमवार को परिजन SSP ऑफिस पहुंचकर मामले की जानकारी दिए। इस दौरान पीड़ित के अधिवक्ता पुत्र और अन्य लोग उपस्थित रहे।

अधिवक्ता के पिता से हुई लूट, गोरखनाथ थाना पुलिस पर सवाल

अधिकवक्ता आशुतोष शुक्ल ने बताया कि उनके पिता जयराम शुक्ला 12 जनवरी को दोपहर ढाई बजे के करीब धर्मशाला से ऑटो में बैठ कर चन्द्रा पेट्रोल पम्प के पास उतरे और घर जाने के लिए माधव धाम की गली पर पहुंचे।उसी समय बरगदवा की तरफ से एक सफेद रंग की कार रुकी और उसमें बैठे दो लोगों ने नमस्कार किया और बातों में उलझाकर अपने कार में बैठा लिया। फिर वह लोग गाडी को वापस मोड़ कर बरगदवा की तरफ जाने लगे। चलती कार में ही अधिवक्ता के पिता को डरा-धमका कर एक सोने की अंगूठी और पास में रखे 25 सौ नगदी लूट लिए और थोड़ी ही दूर पर उन्हें जबरदस्ती उतार कर बरगदवा की तरफ ही भाग निकले।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से सहमा परिवार, SSP से मिले परिजन

अचानक हुई इस घटना से बुजुर्ग भी सदमे में आ गए लेकिन खुद को संभालते हुए फौरन 112 नंबर डायल किया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गोरखनाथ थाने पहुंचकर वहां भी प्रार्थना पत्र देकर कारवाई की मांग किए। एडवोकेट आशुतोष ने कहा कि सीएम आवास के पास ही इस तरह की लूट गंभीर सवाल खड़ा करती है, उन्होंने कहा कि रोड पर हर जगह सीसीटीवी कैमरे हैं उसके बाद भी सात दिन गुजर जाने के बाद पुलिस अभी तक लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई। गोरखनाथ थाना पुलिस द्वारा अब तक कोई कारवाई न करने से परिवार काफी सहमा हुआ है और वे गोरखपुर SSP से मिलकर उन्हें भी सूचना दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *