पूर्णिया शहर के एक रेस्टोरेंट से मसाला डोसा से लोहे का स्क्रबर निकला। शख्स इसे अपना निवाला बनाते, इससे पहले ही उनकी नजर स्क्रबर पर पड़ गई। ऑनर और स्टाफ की इस लापरवाही को लेकर कस्टमर्स ने जब शिकायत की, तो ऑनर और स्टाफ बदतमीजी पर उतर आए, इसके बाद कस्टमर्स भड़क गए। नाराज कस्टमर्स ने खूब हंगामा किया। घटना शहर के चित्रवाणी रोड स्थित न्यू जगदम्बा स्वीट्स का है, जहां 4 दोस्तों ने डोसा ऑर्डर किया था। जिसमें बर्तन साफ करने वाला लोहे का स्क्रबर निकला। बाड़ीहाट निवासी छोटू कुमार ने बताया कि मैं अपने 4 दोस्तों के साथ दिन के समय न्यू जगदम्बा स्वीट्स पहुंचा था। सभी ने चार मसाला डोसा का ऑर्डर दिया। डोसा परोसे जाने के बाद जब दोस्त रवि शर्मा ने डोसा खाना शुरू किया, तो डोसा के अंदर से लोहे का जूना (स्क्रबर) निकल आया। मालिक ने अपनी गलती स्वीकार नहीं की ग्राहकों का आरोप है कि जब लापरवाही की शिकायत वहां मौजूद कर्मियों से की गई, तो उनका रवैया बेहद गैर-जिम्मेदाराना रहा। कर्मियों ने इसे गलती से हो गया बताकर मामले को हल्के में लेने की कोशिश की और कहा कि ऐसी छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं। इतना ही नहीं, जब ग्राहकों ने इसका विरोध किया, तो रेस्टोरेंट स्टाफ बदतमीजी पर उतर आया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। मामला उस समय और बिगड़ गया जब रेस्टोरेंट के मालिक को बुलाया गया। पीड़ितों का कहना है कि मालिक ने अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय पूरी तरह इनकार कर दिया। मालिक का कथित बयान था कि छोटा-मोटा सामान मिलने से कुछ नहीं होता। जब ग्राहकों ने सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की, तो मालिक ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि कैमरे खराब हैं। 3 दिन पहले गंदगी को लेकर भी शिकायत की गई थी पीड़ित रवि शर्मा ने बताया कि यह न्यू जगदम्बा स्वीट्स की पहली लापरवाही नहीं है। महज 3 दिन पहले भी रेस्टोरेंट की गंदगी और अव्यवस्था को लेकर शिकायत की गई थी, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई सुधार नहीं किया गया। ग्राहकों का आरोप है कि यहां सर्विस की हालत बेहद दयनीय है। ऑर्डर देने के बाद पानी तक नहीं पूछा जाता और किचन में साफ-सफाई के मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। पूर्णिया शहर के एक रेस्टोरेंट से मसाला डोसा से लोहे का स्क्रबर निकला। शख्स इसे अपना निवाला बनाते, इससे पहले ही उनकी नजर स्क्रबर पर पड़ गई। ऑनर और स्टाफ की इस लापरवाही को लेकर कस्टमर्स ने जब शिकायत की, तो ऑनर और स्टाफ बदतमीजी पर उतर आए, इसके बाद कस्टमर्स भड़क गए। नाराज कस्टमर्स ने खूब हंगामा किया। घटना शहर के चित्रवाणी रोड स्थित न्यू जगदम्बा स्वीट्स का है, जहां 4 दोस्तों ने डोसा ऑर्डर किया था। जिसमें बर्तन साफ करने वाला लोहे का स्क्रबर निकला। बाड़ीहाट निवासी छोटू कुमार ने बताया कि मैं अपने 4 दोस्तों के साथ दिन के समय न्यू जगदम्बा स्वीट्स पहुंचा था। सभी ने चार मसाला डोसा का ऑर्डर दिया। डोसा परोसे जाने के बाद जब दोस्त रवि शर्मा ने डोसा खाना शुरू किया, तो डोसा के अंदर से लोहे का जूना (स्क्रबर) निकल आया। मालिक ने अपनी गलती स्वीकार नहीं की ग्राहकों का आरोप है कि जब लापरवाही की शिकायत वहां मौजूद कर्मियों से की गई, तो उनका रवैया बेहद गैर-जिम्मेदाराना रहा। कर्मियों ने इसे गलती से हो गया बताकर मामले को हल्के में लेने की कोशिश की और कहा कि ऐसी छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं। इतना ही नहीं, जब ग्राहकों ने इसका विरोध किया, तो रेस्टोरेंट स्टाफ बदतमीजी पर उतर आया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। मामला उस समय और बिगड़ गया जब रेस्टोरेंट के मालिक को बुलाया गया। पीड़ितों का कहना है कि मालिक ने अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय पूरी तरह इनकार कर दिया। मालिक का कथित बयान था कि छोटा-मोटा सामान मिलने से कुछ नहीं होता। जब ग्राहकों ने सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की, तो मालिक ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि कैमरे खराब हैं। 3 दिन पहले गंदगी को लेकर भी शिकायत की गई थी पीड़ित रवि शर्मा ने बताया कि यह न्यू जगदम्बा स्वीट्स की पहली लापरवाही नहीं है। महज 3 दिन पहले भी रेस्टोरेंट की गंदगी और अव्यवस्था को लेकर शिकायत की गई थी, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई सुधार नहीं किया गया। ग्राहकों का आरोप है कि यहां सर्विस की हालत बेहद दयनीय है। ऑर्डर देने के बाद पानी तक नहीं पूछा जाता और किचन में साफ-सफाई के मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।


