23-24 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी UP में मौसम का ट्रिपल अटैक, बादल गरजने, बज्रपात, बारिश का अलर्ट

23-24 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी UP में मौसम का ट्रिपल अटैक, बादल गरजने, बज्रपात, बारिश का अलर्ट

IMD Triple Attack Alert मौसम विभाग के अनुसार लगातार आ रहे दो पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में दिखाई पड़ेगा। जहां पर भारी बारिश होने की संभावना है। कानपुर मंडल में अच्छी बारिश की कोई संभावना नहीं है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी से भी इनकार नहीं है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री या इससे ऊपर दर्ज किया गया है। 23 और 24 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम खराब होगा। ‌

न्यूनतम तापमान में हुई वृद्धि 

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में बुलंदशहर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि मुरादाबाद का 6.8, मुजफ्फरनगर का 6.9, नजीबाबाद का 7 डिग्री और बरेली का 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। मेरठ का न्यूनतम तापमान 7.5, अलीगढ़ का 7.6 और लखीमपुर का 7.8 डिग्री दर्ज किया गया है। 

कानपुर मंडल में बारिश की कोई संभावना नहीं 

सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर मंडल के जिले औरैया, इटावा, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर नगर, और कानपुर देहात में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन बूंदाबांदी से इनकार नहीं किया जा सकता है। जैसे बीती रात कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई है। मौसम वैज्ञानिक का मानना है कि 4 से 5 मिलीमीटर बारिश को अच्छी बारिश कहा जा सकता है, जो किसानों के लिए बहुत ही आवश्यक है। 

नए सिस्टम में बादल गरजने, बारिश का पूर्वानुमान 

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार नए सिस्टम से मौसम में जबरदस्त उतार-चढ़ाव आएगा। बादल गरजने के साथ बारिश का पूर्वानुमान है और झोंकेदार तेज हवा भी चल सकती है। इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। इसके बाद ठिठुरन बढ़ सकती है। 

22 से 25 जनवरी के बीच रहेगा खराब मौसम

आज और 21 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ में मौसम में बदलाव दिखेगा। 22 से 25 जनवरी के बीच पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, फिर दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। न्यूनतम तापमान में अगले चार दिनों में 4 से 6 डिग्री तक वृद्धि होगी। 

इन जिलों का तापमान 10 से 22 डिग्री के बीच दर्ज 

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार देवरिया, संत कबीर नगर, कुशीनगर, बस्ती, गोरखपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, महाराजगंज, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, बरेली, इटावा, शाहजहांपुर, और पीलीभीत में आज सुबह कोहरा छाया रहा, जबकि लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री के आसपास रहा। 

30 से 40 किलोमीटर की गति से चलेगी हवा 

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार 19 से 21 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 19 से 22 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम सूखा रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 से 25 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 23 से 24 जनवरी के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे, बारिश भी हो सकती है। बादल गरजने के साथ बज्रपात होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *