मुरैना विकासखंड की ग्राम पंचायत नूराबाद में सोमवार को ‘आनंद उत्सव’ का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव में मेले जैसा माहौल रहा। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया। महिलाओं ने जहां रस्साकशी में जोर-आजमाइश की, वहीं युवाओं ने दौड़ में अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। रस्साकशी और गोला फेंक में दिखाई ताकत उत्सव में महिलाओं के लिए रस्साकशी और गोला फेंक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। वहीं, पुरुष वर्ग के लिए रस्साकशी और गोला फेंक के अलावा 100 मीटर और 800 मीटर दौड़ का आयोजन हुआ। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और तालियां बजाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। सरपंच और नोडल अधिकारी ने बढ़ाया उत्साह कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच रामदुलारी बाई, प्रभारी सचिव पीयूष गोयल और नोडल अधिकारी ज्योति विशेष रूप से मौजूद रहीं। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाएं निखरती हैं और सामाजिक एकता मजबूत होती है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को खेल से जोड़ना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।


