नूंह के नई गांव में आवारा कुत्तों का आतंक:एक ही दिन में 30 को काटकर किया जख्मी, 28 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

नूंह के नई गांव में आवारा कुत्तों का आतंक:एक ही दिन में 30 को काटकर किया जख्मी, 28 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

नूंह जिले के उपमंडल पुन्हाना के नई गांव में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। एक ही दिन में आवारा कुत्तों ने गांव के 28 बच्चों और दो महिलाओं पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि जैसे ही बच्चे घरों से बाहर निकले या गलियों में दिखाई दिए, आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं खेतों से चारा लेकर घर लौट रही महिलाओं पर भी कुत्तों ने अचानक झपट्टा मारा।अधिकतर घायल बच्चों और महिलाओं को शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 28 बच्चे और 2 महिलाएं घायल बता दे कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन सहित आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।हमले का शिकार हुए लोगों में चार वर्षीय अदनान, शहरान, इनाया, अमायरा, मुस्तकीम, मायरा, काफिया और असद सहित कुल 28 बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। गांव में भय का माहौल लगातार हो रहे इन हमलों से गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि नई गांव और आसपास के क्षेत्रों में तुरंत विशेष अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए, उनकी नसबंदी और टीकाकरण कराया जाए। एसडीएम ने दिए निर्देश इस मामले पर एसडीएम ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है। पंचायत विभाग को गांव में मुनादी कराने के निर्देश दिए गए हैं और संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *