यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश के भाई अपर्णा से तलाक लेंगे; कारोबारी परिवार में 4 हत्या; पत्नी की ब्वॉयफ्रेंड से शादी कराई

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश के भाई अपर्णा से तलाक लेंगे; कारोबारी परिवार में 4 हत्या; पत्नी की ब्वॉयफ्रेंड से शादी कराई

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की 14 साल पुरानी शादी टूटने को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर एटा में परिवार के 4 लोगों की सिर कूचकर हत्या से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- शादी के 14 साल बाद अलग होंगे अपर्णा यादव-प्रतीक; विदेश से किया ऐलान शादी के 14 साल बाद अपर्णा यादव और प्रतीक यादव अलग होंगे। प्रतीक यादव ने विदेश से इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं इस स्वार्थी औरत से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहा हूं। मेरा परिवार बर्बाद कर दिया। दोनों की लव स्टोरी 2001 में शुरू हुई थी। 2011 में धूमधाम से शादी की थी। दोनों इंग्लैंड में साथ पढ़े। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू इस वक्त बीजेपी में हैं और राज्य योजना आयोग की उपाध्यक्ष हैं। पूरी खबर पढ़ें 2- एटा में परिवार के 4 लोगों की सिर कूचकर हत्या, खून से सनी ईंट पड़ी थी एटा में दिनदहाड़े दवा कारोबारी के माता-पिता, पत्नी और बेटी की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। कारोबारी की मां फर्श पर तड़प रही थीं। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कमरे में जहां लाशें पड़ी थीं, वहां खून से सनी इंटरलॉकिंग वाली ईंट पड़ी थी। आशंका है कि उसी ईंट से सभी के सिर कूचे गए। कारोबारी का बेटा स्कूल से लौटा तो लाशें देखी। परिजन का रंजिश से इनकार। पूरी खबर पढ़ें 3- हाईकोर्ट का कुलदीप सेंगर की सजा पर रोक से इनकार, 10 साल की सजा हुई है दिल्ली हाईकोर्ट ने कुलदीप सेंगर की सजा पर रोक से इनकार कर दिया। उन्नाव रेप पीड़ित के पिता की कस्टोडियल डेथ में 10 साल की सजा हुई है। सेंगर ने दलील दी थी कि वह इस केस में करीब 9 साल जेल में रह चुका है, अब सिर्फ 11 महीने की सजा बाकी है। पीड़ित की ओर से वकील महमूद प्राचा ने जमानत का विरोध किया। कहा- सेंगर को जमानत मिलने से पीड़ित और उसके परिवार को खतरा है। पूरी खबर पढ़ें 4- शंकराचार्य 24 घंटे से अनशन पर; बोले- माघ मेले में फुटपाथ पर रहूंगा माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद 24 घंटे से अनशन पर हैं। शिष्यों के अनुसार, उन्होंने रविवार से अन्न-जल छोड़ दिया है। बोले- प्रण लेता हूं मेले में हर बार आऊंगा, फुटपाथ पर रहूंगा। मौनी अमावस्या पर संगम स्नान जाते समय बवाल हुआ था। पुलिस के रोकने पर समर्थक बैरिकेडिंग तोड़कर जाने लगे तो धक्का-मुक्की हुई। फिर उनके रथ को पुलिस ने जबरिया खींच कर एक किमी दूर कर दिया थ। पूरी खबर पढ़ें 5- मणिकर्णिका घाट पर दरोगा की वर्दी फाड़ी; उग्र भीड़ को लाठी भांजकर खदेड़ा काशी में मणिकर्णिका घाट पर सोमवार को हंगामा हुआ। भीड़ ने दरोगा की वर्दी फाड़ दी। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। भीड़ को पुलिस ने लाठी भांजकर खदेड़ा। हिरासत में लिए गए 17-18 लोग थाने में बैठाए गए हैं। अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में लोग पहुंचे थे। उधर, मंदिर तोड़ने के एआई वीडियो पर पुलिस कमिश्नर ने सांसद संजय सिंह और पप्पू यादव को नोटिस भेजा है। पूरी खबर पढ़ें अब 8 अहम खबरें… 6- अलीगढ़- लखीमपुर में ओले गिरे; लखनऊ समेत 5 जिलों में बारिश यूपी में मौसम फिर पलटा है। लखनऊ, बाराबंकी, हाथरस समेत 5 शहरों में सोमवार तड़के बारिश हुई। अलीगढ़ और लखीमपुर में देर रात ओले गिरे। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी हुई। अचानक छोटे-छोटे पत्थर जैसे ओले गिरने लगे। लोग ओलों को कटोरों में भरते दिखाई दिए। किसानों को काफी नुकसान हुआ, तेज हवा से फसलें गिर गईं। आलू और सरसों की फसल को अधिक नुकसान की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें 7- पूर्व IG से सिपाही बोला- आप सिस्टम नहीं समझ रहे; माघ मेले में रोका माघ मेले में पहुंचे पूर्व IG केपी सिंह को सिपाही ने रोक दिया। कहा- आप सिस्टम नहीं समझ रहे। KP सिंह ने बताया- मैं 2019 कुंभ की व्यवस्था संभाल चुका हूं, आईजी रहा हूं। विहिप के शिविर में जाना है, जाने दीजिए। लेकिन वह नहीं माना। हालांकि, करीब 8 से 10 मिनट की बातचीत के बाद उन्हें पैदल आगे जाने दिया। पूर्व आईजी, विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के अध्यक्ष हैं। इनोवा कार से जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 8- राहुल गांधी हाजिर हों या कार्रवाई करेंगे, MP/MLA कोर्ट ने कहा- 20 फरवरी को आखिरी मौका राहुल गांधी को सुल्तानपुर MP/MLA कोर्ट ने अल्टीमेटम दिया कि हाजिर हों या कार्रवाई करेंगे। कहा- 20 फरवरी को आखिरी मौका। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने उनको मौजूद रहने को कहा था। लेकिन नेता प्रतिपक्ष के अधिवक्ता काशी शुक्ला ने कोर्ट को बताया कि केरल में होने की वजह से राहुल उपस्थित नहीं हो सके। अमित शाह को ‘हत्यारा’ कहने से जुड़े मानहानि केस में उनका बयान दर्ज होना है। पूरी खबर पढ़ें 9- चित्रकूट में SDM ने युवक को थप्पड़ जड़ा; गाड़ी ओवरटेक करने पर नाराज हुए चित्रकूट में एसडीएम और उनके ड्राइवर ने एक युवक को ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए। युवक ने एसडीएम की गाड़ी को बाइक से ओवरटेक की थी। इससे वह नाराज हो गए। थप्पड़ खा रहा युवक हाथ जोड़कर और कान पकड़कर माफी मांगता रहा लेकिन अधिकारी ने रहम नहीं की। वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम ने पिटाई से इनकार किया। जबकि एडीएम बोले-वीडियो की जांच कराई जा रही। पूरी खबर पढ़ें 10- क्रिकेटर रिंकू सिंह ने शेयर की हनुमानजी का गाड़ी चलाते वीडियो; करणी सेना नाराज क्रिकेटर रिंकू सिंह ने भगवान का AI VIDEO शेयर किया। वीडियो में वह क्रिकेट के मैदान पर शॉट लगाते दिख रहे। कैप्शन लिखा- तुम्हें क्रिकेटर किसने बनाया। फिर फुटेज में थार में बैठे भगवान शिव, हनुमान, विष्णु और गणेश दिखाई देते। सभी ने काला चश्मा लगा रखा है; बजरंगबली कार चला रहे। बैकग्राउंड में अंग्रेजी गाने बज रहे। करणी सेना बोलीं- शाहरूख की तरह जिहादी मानसिकता दिखाई। पूरी खबर पढ़ें 11- प्रतापगढ़ में पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी; बच्चे बोले- हमें भी भूल जाओ प्रतापगढ़ में शादी के 10 साल बाद एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। पति और बच्चों की मौजूदगी में ही गांव के मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली। शादी के बाद सबके सामने पत्नी ने बॉयफ्रेंड के पैर छुए। जब महिला ने बच्चों को अपने साथ चलने के लिए कहा तो दोनों बच्चों ने इनकार कर दिया। मासूमों ने कहा- हमारे पापा को छोड़ दिया, अब हमें भी भूल जाओ। पूरी खबर पढ़ें 12- बयान दर्ज कराने लखनऊ पहुंची नेहा सिंह; गाया था- ‘चौकीदरवा कायर बा’ गायिका नेहा सिंह राठौर लखनऊ में अपना बयान दर्ज कराने पति हिमांशु के साथ पहुंची। पहलगाम आतंकी हमले के बाद उन्होंने ‘चौकीदरवा कायर बा’… गाना गाया था। गाने पर वाराणसी और लखनऊ में उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। वह 19 जनवरी को भी बयान दर्ज कराने पहुंची थीं लेकिन पुलिस ने देर रात तक बैठाए रखने के बाद उनको लौटा दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाया है। पूरी खबर पढ़ें 13- सिद्धार्थनगर में पूर्व विधायक बोले- पहलवानों का खतना चेक करो, कौन-कौन मुसलमान सिद्धार्थनगर में बीजेपी के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा- पहलवानों का ”खतना” चेक कराओ। दरअसल, उन्होंने कुश्ती का आयोजन कराया था। तीसरे दिन दो पहलवानों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद कई पहलवान चढ़कर अखाड़े में आ गए। मामला बढ़ता देख पूर्व विधायक ने माइक पर आकर समझाने की कोशिश की, जब नहीं माने तो माइक पर थाना प्रभारी और पुलिस को निर्देश दिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- एक्सप्रेसवे पर हार्स रेस; लाखों का लगा सट्‌टा, अब पुलिस ढूंढ़ रही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सट्टा लगाकर हॉर्स रेसिंग कराई गई। हार्स रेसिंग में लाखों का सट्‌टा भी लगाया गया। रविवार सुबह मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे के पास कराई गई इस रेसिंग में पश्चिम के कई जिलों के सटोरिए पहुंचे थे। सामने आए वीडियो में रेसिंग के दौरान घोड़ों के पीछे बाइक सवार युवक भी तेज रफ्तार में दौड़ते नजर आए। जीत पर इनाम भी दिया गया। हालांकि, अब पुलिस ढूंढ़ रही। ​ कैसा रहेगा कल का मौसम 15- ठंड से राहत की उम्मीद यूपी में कल से ठंड से कुछ राहत की उम्मीद है। कई जगहों पर बारिश और ओले के बाद मौसम में बदलाव संभावित है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में गिरावट हो रही थी, जो अब थमेगी। तापमान 2-4 डिग्री बढ़ेगा। 20 जनवरी से कोहरे से राहत मिल सकती। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *