भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक मामूली घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। काजवाली चक स्थित यतीमखाना के पास छोपरटे भाई ने बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी छोटे भाई सावन ने किसी बात को लेकर हुए मामूली विवाद के दौरान अपने बड़े भाई संतोष के गले पर नुकीले कांच से हमला किया। इस अचानक हुए हमले में संतोष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को मायागंज में एडमिट कराया, हालत गंभीर देख पटना रेफर परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल संतोष को तत्काल भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि संतोष की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही तातारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। परिवार के लोग बोले- आरोपी मानसिक रूप से बीमार है घायल के परिजन ने बताया कि आरोपी सावन मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज भी पहले कराया जा चुका है। उनके अनुसार, सोमवार दोपहर सावन अचानक घर आया और बिना किसी बड़ी वजह के अपने बड़े भाई पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली विवाद में इस तरह की हिंसा बेहद चिंताजनक है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की मानसिक स्थिति को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है। पुलिस बोले- सभी एंगल से जांच पड़ताल कर रहे हैं तातारपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। घायल का इलाज चल रहा है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी। भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक मामूली घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। काजवाली चक स्थित यतीमखाना के पास छोपरटे भाई ने बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी छोटे भाई सावन ने किसी बात को लेकर हुए मामूली विवाद के दौरान अपने बड़े भाई संतोष के गले पर नुकीले कांच से हमला किया। इस अचानक हुए हमले में संतोष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को मायागंज में एडमिट कराया, हालत गंभीर देख पटना रेफर परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल संतोष को तत्काल भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि संतोष की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही तातारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। परिवार के लोग बोले- आरोपी मानसिक रूप से बीमार है घायल के परिजन ने बताया कि आरोपी सावन मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज भी पहले कराया जा चुका है। उनके अनुसार, सोमवार दोपहर सावन अचानक घर आया और बिना किसी बड़ी वजह के अपने बड़े भाई पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली विवाद में इस तरह की हिंसा बेहद चिंताजनक है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की मानसिक स्थिति को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है। पुलिस बोले- सभी एंगल से जांच पड़ताल कर रहे हैं तातारपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। घायल का इलाज चल रहा है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।


