समस्तीपुर में सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट:पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया, एक ने दूसरे पक्ष पर कब्जे का आरोप लगाया

समस्तीपुर में सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट:पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया, एक ने दूसरे पक्ष पर कब्जे का आरोप लगाया

समस्तीपुर में 18 धुर सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना चकमहेसी थाना क्षेत्र के मालीनगर बरगम्मा गांव में हुई। सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान एक पक्ष से धर्मवीर राम (25 वर्ष), राजेंद्र राम (60 वर्ष) और रघुवीर राम के रूप में हुई है। दूसरे पक्ष से कपिल राम (57 वर्ष), अमित कुमार (27 वर्ष), ननकी राम (50 वर्ष) और विमल कुमार (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। एक पक्ष ने दूसरे पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया इस मामले में वकील राम ने बताया कि 18 धुर सरकारी जमीन कई सालों से उनके कब्जे में है और वे उस पर घर बनाकर रह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजेंद्र राम अपने दो बेटों के साथ जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आए और घर में तोड़फोड़ करने लगे, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चकमहेसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सदर-2 डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि मालीनगर में मारपीट की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। दोनों पक्षों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएसपी बोले- आरोपियों को जेल भेजा, आगे की कार्रवाई जारी डीएसपी ने बताया कि सभी गिरफ्तार लोगों को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस इस मामले के हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है, और मारपीट सरकारी जमीन के विवाद को लेकर हुई है। समस्तीपुर में 18 धुर सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना चकमहेसी थाना क्षेत्र के मालीनगर बरगम्मा गांव में हुई। सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान एक पक्ष से धर्मवीर राम (25 वर्ष), राजेंद्र राम (60 वर्ष) और रघुवीर राम के रूप में हुई है। दूसरे पक्ष से कपिल राम (57 वर्ष), अमित कुमार (27 वर्ष), ननकी राम (50 वर्ष) और विमल कुमार (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। एक पक्ष ने दूसरे पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया इस मामले में वकील राम ने बताया कि 18 धुर सरकारी जमीन कई सालों से उनके कब्जे में है और वे उस पर घर बनाकर रह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजेंद्र राम अपने दो बेटों के साथ जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आए और घर में तोड़फोड़ करने लगे, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चकमहेसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सदर-2 डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि मालीनगर में मारपीट की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। दोनों पक्षों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएसपी बोले- आरोपियों को जेल भेजा, आगे की कार्रवाई जारी डीएसपी ने बताया कि सभी गिरफ्तार लोगों को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस इस मामले के हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है, और मारपीट सरकारी जमीन के विवाद को लेकर हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *