मधुबनी में SSB का प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग पूरा:सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए 250 युवाओं को मिला गाइडेंस

मधुबनी में SSB का प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग पूरा:सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए 250 युवाओं को मिला गाइडेंस

मधुबनी में इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा आयोजित छह दिवसीय प्री-रिक्रूटमेंट प्रशिक्षण सोमवार शाम संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती युवाओं को सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए सशक्त बनाने हेतु चलाया गया था। यह महत्वपूर्ण पहल 48वीं बटालियन SSB जयनगर द्वारा समवाय दूलीपट्टी के अंतर्गत डीबी कॉलेज, जयनगर और समवाय जानकीनगर में की गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सशस्त्र बलों की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित शारीरिक, लिखित और चिकित्सा परीक्षाओं के सभी आवश्यक मापदंडों की व्यवस्थित और वैज्ञानिक तैयारी प्रदान करना था। कुल 250 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, नियमित अभ्यास, स्वास्थ्य जागरूकता और परीक्षा-उन्मुख प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया गया। इस छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 250 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे सफलतापूर्वक पूरा किया। मानसिक संतुलन, अनुशासन और उत्तम स्वास्थ्य का समन्वित परिणाम समापन अवसर पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. मंजीत भाटिया ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों में चयन केवल शारीरिक क्षमता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक संतुलन, अनुशासन और उत्तम स्वास्थ्य का समन्वित परिणाम है। उन्होंने युवाओं को फिजिकल फिटनेस, लिखित परीक्षा की सुदृढ़ तैयारी और चिकित्सा मापदंडों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। डॉ. भाटिया ने संतुलित आहार, नियमित अभ्यास और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का मार्गदर्शन देते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी अधिकारियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की 48वीं वाहिनी के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने अपने संदेश में कहा कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को सही मार्गदर्शन, अनुशासन और आत्मविश्वास प्रदान कर उन्हें राष्ट्र सेवा हेतु तैयार करना सशस्त्र सीमा बल की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने इस सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्रों में युवाओं के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र निर्माण से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। मधुबनी में इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा आयोजित छह दिवसीय प्री-रिक्रूटमेंट प्रशिक्षण सोमवार शाम संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती युवाओं को सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए सशक्त बनाने हेतु चलाया गया था। यह महत्वपूर्ण पहल 48वीं बटालियन SSB जयनगर द्वारा समवाय दूलीपट्टी के अंतर्गत डीबी कॉलेज, जयनगर और समवाय जानकीनगर में की गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सशस्त्र बलों की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित शारीरिक, लिखित और चिकित्सा परीक्षाओं के सभी आवश्यक मापदंडों की व्यवस्थित और वैज्ञानिक तैयारी प्रदान करना था। कुल 250 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, नियमित अभ्यास, स्वास्थ्य जागरूकता और परीक्षा-उन्मुख प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया गया। इस छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 250 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे सफलतापूर्वक पूरा किया। मानसिक संतुलन, अनुशासन और उत्तम स्वास्थ्य का समन्वित परिणाम समापन अवसर पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. मंजीत भाटिया ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों में चयन केवल शारीरिक क्षमता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक संतुलन, अनुशासन और उत्तम स्वास्थ्य का समन्वित परिणाम है। उन्होंने युवाओं को फिजिकल फिटनेस, लिखित परीक्षा की सुदृढ़ तैयारी और चिकित्सा मापदंडों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। डॉ. भाटिया ने संतुलित आहार, नियमित अभ्यास और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का मार्गदर्शन देते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी अधिकारियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की 48वीं वाहिनी के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने अपने संदेश में कहा कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को सही मार्गदर्शन, अनुशासन और आत्मविश्वास प्रदान कर उन्हें राष्ट्र सेवा हेतु तैयार करना सशस्त्र सीमा बल की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने इस सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्रों में युवाओं के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र निर्माण से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *