अखिलेश यादव के भाई प्रतीक और अपर्णा के तलाक वाले पोस्ट मामले में बड़ा अपडेट; अकाउंट हो गया था हैक

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक और अपर्णा के तलाक वाले पोस्ट मामले में बड़ा अपडेट; अकाउंट हो गया था हैक

Prateek Aparna Yadav Not Take Divorce: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व CM मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने का फैसला सार्वजनिक रूप से सामने रखा। ये खबर आग की तरह फैल गई। प्रतीक यादव ने इस संबंध में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी।

Lucknow Latest news: प्रतीक और अपर्णा तलाक केस अपडेट

हालांकि, इस पूरे मामले में अब नया मोड़ आ गया है। अपर्णा यादव के परिवार की ओर से इस दावे पर सवाल उठाए गए हैं। अपर्णा के भाई का कहना है कि प्रतीक यादव ने ऐसा कोई एलान नहीं किया है। उनके मुताबिक प्रतीक का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। उसी के जरिए यह पोस्ट डाली गई है।

Lucknow News: नहीं होगा प्रतीक और अपर्णा का तलाक

अपर्णा के परिवार का दावा है कि तलाक को लेकर प्रतीक यादव की ओर से कोई ऑफिशियल या व्यक्तिगत फैसला सामने नहीं आया है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों पक्षों की प्रतिक्रियाओं का इंतजार किया जा रहा है।

Prateek Aparna Yadav Case Update: इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

बताया जा रहा है कि अपर्णा यादव के भाई ने ये स्पष्ट किया कि प्रतीक यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। साथ ही विवादित पोस्ट उन्होंने स्वयं नहीं की है। उनका कहना है कि प्रतीक यादव की ओर से तलाक को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इंस्टाग्राम अकाउंट से की गई थी पोस्ट

बता दें कि इससे पहले सोमवार को प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट सामने आई थी, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता अपर्णा बिष्ट यादव पर पारिवारिक रिश्तों को खराब करने का आरोप लगाया था। पोस्ट में यह भी कहा गया था कि वह जल्द ही अपर्णा यादव से तलाक लेने जा रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर अब दोनों पक्षों के दावों के बाद स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *