सहारनपुर में खाकी की हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़:बदमाश के पैर में लगी गोली, पुलिस पर कर दी थी फायरिंग

सहारनपुर में खाकी की हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़:बदमाश के पैर में लगी गोली, पुलिस पर कर दी थी फायरिंग

सहारनपुर में खाकी और बदमाशों की आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। पुलिस को भी काउंटर फायरिंग करनी पड़ी। जिसके एक बदमाश के पैर पर गोली लग गई। जिससे वो घायल हो गया। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। वहीं, घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश एक हिस्ट्रीशीटर है। उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, गोकशी के उपकरण और एक जिंदा गोवंश बरामद हुआ। मामला थाना चिलकाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, थाना चिलकाना पुलिस ग्राम दूधगढ़ से टाप्पूमाजरा जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग पास के गन्ने के खेत में गोकशी के इरादे से पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति गोवंश को लेकर खेत में गोकशी की तैयारी करता मिला। पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान दिलशाद उर्फ दिल्ला पुत्र याकूब के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दिलशाद उर्फ दिल्ला कोई नया नाम नहीं है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में गोकशी समेत गंभीर अपराधों के लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना चिलकाना का घोषित हिस्ट्रीशीटर भी है और लंबे समय से पुलिस की नजर में था। मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस (.315 बोर), गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक जिंदा गोवंश बरामद किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *