रायसेन में हेलमेट लापरवाही से 15 दिन में 5 मौतें:सड़क सुरक्षा माह के बावजूद बाइक हादसों में सिर की चोटें बनी कारण

रायसेन जिले में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम जारी है। इसी बीच, पिछले 15 दिनों में हेलमेट न पहनने के कारण बाइक दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अधिकांश मौतों का कारण सिर में गंभीर चोटें लगना बताया गया है। सोमवार को यातायात पुलिस और सेम कॉलेज के छात्रों ने शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए एक जागरूकता रैली निकाली। रैली से पहले यातायात कार्यालय में प्रभारी लता मालवीय ने छात्रों को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया और एक लघु फिल्म भी दिखाई। नुक्कड़ नाटक भी हुआ
यह रैली इंडियन चौराहे से शुरू होकर सागर तिराहे तक पहुंची। यहां छात्रों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर आमजन को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया। यातायात प्रभारी लता मालवीय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर पूरे जिले में सड़क सुरक्षा माह के दौरान जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट बांटे जा रहे हैं, साथ ही स्कूलों में भी छात्रों को जागरूक किया जा रहा है। लगातार जागरूकता अभियानों के बावजूद लोग बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं में जान का खतरा बढ़ रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें और दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *