Gold Rate Today: सोने में भारी-भरकम उछाल, चांदी 1 ही दिन में 15,000 रुपये चढ़ी, कल्याण ज्वैलर्स और मालाबार में जानिए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: सोने में भारी-भरकम उछाल, चांदी 1 ही दिन में 15,000 रुपये चढ़ी, कल्याण ज्वैलर्स और मालाबार में जानिए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज सोमवार को जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। डोनाल्ड ट्रंप की यूरोप को टैरिफ धमकी का असर इन दोनों धातुओं पर देखा जा रहा है। सोमवार शाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 1.80 फीसदी या 2,564 रुपये की भारी तेजी के साथ 1,45,081 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 5.15 फीसदी या 14,816 रुपये की जबरदस्त तेजी के साथ 3,02,596 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सोने का घरेलू हाजिर भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का रेट 1,43,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,40,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 20 कैरेट सोने का रेट 1,28,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 18 कैरेट सोने का रेट 1,16,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 92,870 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

तनिष्क में सोने का रेट

तनिष्क सोमवार, 19 जनवरी 2026 को 22 कैरेट सोना 1,33,950 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,09,600 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,46,130 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

ज्वैलरी ब्रांड 24 कैरेट (₹ / 10 ग्राम) 22 कैरेट (₹ / 10 ग्राम) 18 कैरेट (₹ / 10 ग्राम) 14 कैरेट (₹ / 10 ग्राम)
तनिष्क 1,46,130 1,33,950 1,09,600
जोयालुक्कास 1,46,240 1,34,050 1,09,680
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स 1,34,050 1,09,680 85,300
कल्याण ज्वैलर्स 1,34,050

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में सोमवार, 19 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोना 1,46,240 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,34,050 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,09,680 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज सोमवार को 22 कैरेट सोना 1,34,050 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 1,09,680 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 85,300 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज सोमवार, 19 जनवरी को 22 कैरेट सोने का रेट 1,34,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *