रतलाम में महिला के गले से चेन झपटने की कोशिश:हिम्मत दिखाते हुए महिला ने अपना बचाव किया; पैंडल ले उड़े, सीसीटीवी में कैद घटना

रतलाम में एक महिला के गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की गई। महिला कॉलोनी में अपनी बेटी को स्केटिंग कराने घर से बाहर निकली थी। तभी बाइक पर सवार दो बदमाश आए। महिला के गले में झपटा मारा। महिला ने अपना बचाव करते हुए चेन बचा ली लेकिन सोने का पैंडल व उसमें लगा सोने का नाका बदमाश ले उड़े। घटनाक्रम स्टेशन रोड थाना अंतर्गत महलवाड़ा परिसर में रविवार शाम 6.39 बजे का है। घटना का सीसीटीवी सोमवार दोपहर सामने आया है। महिला भी शिकायत करने सोमवार दोपहर 2 बजे थाने पहुंची। प्रिया छाजेड़ पति श्रेंकी छाजेड़ रविवार शाम अपनी बेटी को स्केटिंग कराने घर से बाहर निकली थी। तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाश ने महिला के गले में झपटा मार दिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी सोने की चेन बचा ली। लेकिन झपटा मारने से बदमाश चेन में लगा सोने का पैंडल और सोने का नाका ले उड़े। पैंडल साढ़े पांच से 6 ग्राम सोने का था। जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपए है। हेलमेट और मास्क पहन कर आए महिला के देवर श्रेयांस छाजेड़ ने बताया सीसीटीवी में बदमाश अलग अलग स्थानों पर कैद हुए है। पहले वह गली में घूमे। इसके बाद चेन झपटने की कोशिश की। बाइक पर आगे सवार बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था। पीछे बैठे बदमाश ने मास्क लगा रखा था। बाइक पर माला डली हुई थी। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *