43 के रणबीर की कजिन बुआ लगती हैं 28 की जान्हवी? कपूर खानदान के बारे में ये सच उड़ा देगा होश

43 के रणबीर की कजिन बुआ लगती हैं 28 की जान्हवी? कपूर खानदान के बारे में ये सच उड़ा देगा होश

Janhvi Kapoor is Ranbir Kapoor’s Cousin Aunt: बॉलीवुड में अगर किसी एक परिवार ने सबसे लंबी और प्रभावशाली विरासत बनाई है, तो वो है कपूर खानदान। इस फिल्मी परिवार की जड़ें जितनी गहरी हैं, उतनी ही उलझी हुई भी। आए दिन सोशल मीडिया पर रिश्तों को लेकर नए-नए सवाल सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक सवाल इन दिनों चर्चा में है- क्या वाकई जान्हवी कपूर रणबीर कपूर की कजिन बुआ लगती हैं? सुनने में यह बात भले ही अजीब लगे, लेकिन जब कपूर परिवार की पीढ़ियों के इतिहास को खंगाला जाता है, तो यह रिश्ता काफी हद तक साफ हो जाता है।

रणबीर की कजिन बुआ लगती हैं जान्हवी? (Janhvi Kapoor is Ranbir Kapoor’s Cousin Aunt)

दरअसल, कपूर परिवार की कहानी की शुरुआत उस दौर से होती है, जब भारतीय सिनेमा अपने शुरुआती कदम रख रहा था। इस पूरे वंश का आधार दीवान मुरली मल कपूर को माना जाता है। उनके बेटे बशेश्वरनाथ कपूर से आगे चलकर दो बड़ी शाखाएं बनीं, जिन्होंने बॉलीवुड को दशकों तक दिशा दी।

पृथ्वीराज कपूर का परिवार (Prithiviraj Kapoor Family)

कपूर खानदान के सबसे बड़े स्तंभों में से एक थे पृथ्वीराज कपूर। वो बशेश्वरनाथ कपूर के बेटे थे और हिंदी सिनेमा के शुरुआती महान कलाकारों में गिने जाते हैं। पृथ्वीराज कपूर के तीन बेटे- राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर- तीनों ने फिल्म इंडस्ट्री में ऐतिहासिक योगदान दिया। राज कपूर ने कृष्णा कपूर से शादी की और उनके परिवार से रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर जैसे कलाकार आए। ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बेटे हैं आज के सुपरस्टार रणबीर कपूर। इस तरह रणबीर कपूर पृथ्वीराज कपूर की चौथी पीढ़ी से ताल्लुक रखते हैं।

सुरिंदर कपूर का परिवार (Surinder Kapoor Family)

अब बात करते हैं कपूर परिवार की दूसरी शाखा की। सुरिंदर कपूर, पृथ्वीराज कपूर के कजिन थे। पृथ्वीराज के कहने पर ही वो काम की तलाश में पेशावर से मुंबई आए और यहीं से कपूर परिवार की दूसरी फिल्मी लाइन शुरू हुई। सुरिंदर कपूर एक फिल्म निर्माता थे और उनकी शादी निर्मल कपूर से हुई। उनके सबसे बड़े बेटे हैं बोनी कपूर, जिनकी बेटियां हैं जान्हवी कपूर और खुशी कपूर। सुरिंदर कपूर के दूसरे बेटे हैं अनिल कपूर, जिनकी बेटी हैं सोनम कपूर और तीसरे बेटे हैं संजय कपूर, जिनकी बेटी हैं शनाया कपूर।

रणबीर कपूर से जान्हवी कपूर का कनेक्शन (Ranbir Kapoor Connection With janhvi Kapoor)

चूंकि पृथ्वीराज कपूर और सुरिंदर कपूर आपस में कजिन थे, इसलिए उनकी अगली पीढ़ियां भी उसी रिश्ते के हिसाब से जुड़ी हैं। इस गणित के मुताबिक, सुरिंदर कपूर की पोती जान्हवी कपूर, पृथ्वीराज कपूर के परपोते रणबीर कपूर से पीढ़ी के लिहाज से एक स्टेप ऊपर आती हैं। यही वजह है कि तकनीकी रूप से जान्हवी कपूर को रणबीर कपूर की कजिन बुआ कहा जा सकता है। हालांकि रणबीर की जान्हवी से लगभग दोगुनी उम्र है।

दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ जान्हवी ही नहीं, बल्कि सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर और शनाया कपूर भी किसी न किसी रूप में रणबीर कपूर के रिश्तेदार लगते हैं। यही नहीं, रणबीर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘सांवरिया’ से की थी, जिसमें वह सोनम कपूर के साथ रोमांस करते नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *