कवि व कथावाचक कुमार विश्वास आज अयोध्या पहुंचे। उन्होंने न केवल रामलला का दर्शन पूजन किया बल्कि 20 मिनट तक राम मंदिर की भव्यता को भी निहारते रहे।इस दौरान ट्रस्ट की ओर से अंगवस्त्र और प्रसाद देकर उनका परंपरागत स्वागत किया गया। शहर के एक होटल में भी उनका स्वागत किया गया। भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने कुमार विश्वास का चरण पखारा। जिला अस्पताल के ऑर्थो सर्जन आशीष श्रीवास्तव ने भी गुलदस्ता देकर स्वागत किया।


